Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ध्वनि भानुशाली बनी यूट्यूब पर सबसे तेजी से 1.5 बिलियन व्यूज पार करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय संगीतकार

Dhvani Bhanushali, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Apr 2023

Last updated on: Apr 06, 2023, 00:00 IST

टैलेंटेड और खूबसूरत ध्वनि भानुशाली म्यूजिक की दुनिया का वो जाना माना नाम बन चुकी हैं जिन्हें आज हर कोई जानता है। हालांकि उन्हें ये पहचान अपने सुपरहिट गाने वास्ते के साथ मिली है, जो अब तक नए रिकॉर्ड्स बना रहा है। जी हां ध्वनि के इस मोस्ट पापुलर गाने को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 

यह गाना यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जिसके साथ ही इस मुकाम को हासिल करने वाली ध्वनि सबसे कम उम्र की भारतीय कलाकार बन गई हैं। इस बेंचमार्क को पार करने वाले भारतीय गानों में भक्ति गीत 'हनुमान चालीसा' लिस्ट में सबसे ऊपर है। वहीं रीजनल गानों में पंजाबी गीत 'लहंगा' और एक हरियाणवी गीत '52 गज का दामन' शामिल हैं, जो ध्वनि के गाने को देश भर में चौथा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गीत बनाता है।

इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया था और अराफत महमूद ने लिखा था, जिसमें निखिल डिसूजा सह-गायक थें। वही ये म्यूजिक वीडियो राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित हैं और टी-सीरीज़ द्वारा रिलीज़ किया गया था।गाने को मिली सफलता पर अपना आभार व्यक्त करते हुए ध्वनि ने कहा , "वास्ते” उस जादुई चीज की तरह है जो मेरे जीवन में घटी। 

मैं उन सभी लोगों की हमेशा आभारी रहूंगी, जिन्होंने यू ट्यूब पर इसे बिलियन से भी ज्यादा बार देखा है। यह तनिष्क, अराफात , निखिल, राधिका मैम, विनय सर, सिद्धार्थ की टीम थी और टी-सीरीज़ की टीम कि हम तब और आज भी इतने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सबसे अहम बात यह है कि यह दर्शकों का प्यार और साथ है, यह केवल मुझे और ज्यादा काम करने और जादू क्रिएट करने के लिए प्रेरित करता है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो मेरे साथ इस खूबसूरत गीत को बनाने में शामिल थे, हमारी छाप हमेशा के लिए रहेगी।"

बता दें, ध्वनि ने "इशारे तेरे" के साथ पॉप वर्ल्ड में अपनी शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने एक और हिट "लेजा रे" के साथ इसे जारी रखा। हालांकि, यह "वास्ते" था जिसने उन्हें भारतीय संगीतकारों की ए-लिस्ट में पहुंचा दिया। यह गाना बहुत हिट हुआ और इसने संगीत की दुनिया के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, खासकर युवा श्रोताओं के बीच। 

"वास्ते" विश्व स्तर पर टॉप 10 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में भी शामिल हुआ और ध्वनि यू ट्यूब रिवाइंड 2019 में प्रदर्शित होने वाली इकलौती इंडियन म्यूजिक आर्टिस्ट थीं। आज, इस गाने के सोशल मीडिया पर आधे मिलियन से भी ज्यादा रील मौजूद हैं।वैसे 'वास्ते' के अलावा ध्वनि ने कई और हिट गाने दिए हैं, जिसमें 'दिलबर' (बाटला हाउस से), 'दुनिया' (लुका छुपी से), 'साइको सइयां' (साहो से) के साथ-साथ मेरा यार, डायनामाइट, कुड़ी मेरी, मेहंदी शुमार है।

 

Tags: Dhvani Bhanushali , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD