Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कुमार शानू की बेटी शैनन 'चल जिंदगी' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार, फर्स्ट लुक हुआ जारी

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Kumar Sanu, Shannon K, Chal Zindagi, Chal Zindagi Song, Chal Zindagi Song Lyrics, Chal Zindagi Lyrics Shannon K
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Apr 2023

Last updated on: Apr 03, 2023, 00:00 IST

दिग्गज प्लेबैक सिंगर कुमार शानू की बेटी शैनन अपकमिंग फिल्म 'चल जिंदगी' के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनका फस्र्ट लुक पोस्टर सोमवार को जारी किया गया। फिल्म में विवेक दहिया, संजय मिश्रा, मीता वशिष्ठ, विवान शर्मा और विक्रम सिंह भी लीड रोल में हैं। 

फिल्म की कहानी चार मुख्य किरदारों म्यूजिक स्टूडेंट सना, कॉलेज स्टूडेंट साहिल, रिटायर सरकारी कर्मचारी सदानंद और 10 वर्षीय लोक कलाकार विवान के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन वे सभी अलग-अलग शहरों से हार्ले डेविडसन बाइक पर लेह-लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड पर अपनी यात्रा शुरू करते हैं। 

शैनन ने फिल्म के लिए अपने पिता के साथ एक गाना भी गाया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए शैनन ने कहा, अमेरिका में अपने सिंगिंग करियर में बिजी होने के दौरान, मैं हमेशा बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखती थी। मुझे खुशी है कि चल जिंदगी के साथ मेरा सपना सच हो रहा है। 

यह बोनस है कि मुझे पापा के साथ गाना गाने का मौका मिला। फिल्म की कहानी के अनुसार, एक दूसरे से अनजान, चारों नायक अजनबी अपनी साहसिक यात्रा के दौरान मिलते हैं और फिर एक साथ लेह की सवारी करने का फैसला करते हैं। उनकी अविस्मरणीय और अविश्वसनीय यात्राओं का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और यह जीवन के प्रति उनकी धारणा को हमेशा के लिए बदल देता है। 

सीनियर एक्टर संजय मिश्रा ने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि आपको फिल्म में सिर्फ मेरा किरदार ही पसंद नहीं आएगा, बल्कि आपको पूरी फिल्म पसंद आएगी। निर्देशक विवेक शर्मा ने इस तरह की दमदार फिल्म बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा है। 

शैनन के साथ विवेक दहिया भी 'चल जिंदगी' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने 'ये हैं मोहब्बतें', 'कवच: काली शक्तियों से' और 'कयामत की रात' जैसे कई हिट टीवी शो में काम किया है। अपनी फिल्म की शुरूआत पर उन्होंने कहा, मैं सही तरह की स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा था और मुझे खुशी है कि मैंने अपनी पहली फिल्म के रूप में 'चल जिंदगी' को चुना। 

इस फिल्म के माध्यम से आप सभी को मेरा अलग सिनेमाई अवतार देखने को मिलेगा। विवान फिल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक शर्मा ने किया है और इसे प्रियांक जैन, प्रकाश राका, वैभव पंच और ऋतिका शर्मा ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स जल्द ही करेंगे।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Kumar Sanu , Shannon K , Chal Zindagi , Chal Zindagi Song , Chal Zindagi Song Lyrics , Chal Zindagi Lyrics Shannon K

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD