Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा पंजाब की नयी कृषि नीति सम्बन्धी समीक्षा मीटिंग

नयी नीति किसान हितैषी और राज्य की तरक्की के लिए लाभदायक होगी : कृषि मंत्री

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Mar 2023

पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज यहाँ पंजाब भवन में राज्य की बन रही नयी कृषि नीति सम्बन्धी एक उच्च स्तरीय समीक्षा मीटिंग की। कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों और माहिरों की टीम के साथ उन्होंने नयी कृषि नीति के सभी पहलूओं पर विचार-चर्चा की। 

मीटिंग में प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी डा. गुरदेव सिंह खुश और डॉ. बी एस गिल ने ख़ास तौर पर शिरकत की। डॉ. खुश का चावलों की किस्मों विकसित करने और डा. गिल्ल का गेहूँ की किस्मों विकसित करने में बहुमूल्य अनुभव है और विश्व स्तर पर दोनों वैज्ञानिकों का विशेष नाम है।

बाद में पत्रकारों के साथ बात करते हुये धालीवाल ने कहा कि कृषि को लाभदायक बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नयी कृषि नीति पर बहुत गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद किसी भी सरकार ने किसानों की भलाई ख़ास तौर पर कृषि को लाभदायक पेशा बनाने पर ध्यान नहीं दिया। 

उन्होंने कहा कि आज भगत सिंह और उनके साथियों के शहीदी दिवस पर वह प्रण करते हैं कि भगत सिंह के सपनों का पंजाब बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की वचनबद्धता दोहरायी।कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में ऐसी व्यवस्था बनायी जायेगी कि हमारे बच्चों को बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।इस मौके पर उन्होंने आम लोगों को नयी कृषि नीति सम्बन्धी 31 मार्च तक सुझाव भेजने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि कोई भी पंजाब निवासी वट्टसऐप नंबर 75080-18998 या फ़ोन नंबर 0172-2969340 या ईमेल [email protected] पर अपने सुझाव भेज सकता है। इसके इलावा पंजाब राज्य किसान और कृषि श्रमिक आयोग, एयरपोर्ट रोड, मोहाली के पते पर चिट्ठी के द्वारा भी सुझाव भेजे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है और राज्य की कृषि के लिए अच्छी, ठोस और सार्थक नीतियाँ लेकर आना उनकी ज़िम्मेदारी है। धालीवाल ने उम्मीद जताई कि पंजाब निवासियों को इस साल जून के अंत नयी कृषि नीति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि नयी कृषि नीति पंजाब की भौगोलिक स्थिति, मिट्टी की सेहत, फसलों और पानी की उपलब्धता को मुख्य रख कर तैयार की जा रही है और इसमें लोगों के सुझावों को भी प्रमुखता दी जायेगी।

धालीवाल ने इस बात पर चिंता जतायी की कि पिछली सरकारों के ग़ैर जिम्मेदाराना रवैये और गलत नीतियों के कारण पंजाब का शुद्ध पानी, शुद्ध हवा और वातावरण और सेहतमंद उपजाऊ भूमि अब दूषित पानी, ज़हरीली हवा और ग़ैर-उपजाऊ भूमि में बदल रही है। उन्होंने कहा कि इस दृश्य को अब साफ़ नीति और नीयत के साथ बदला जायेगा।

उन्होंने कहा कि कृषि सिर्फ़ एक धंधा नहीं, यह जीवन के साथ जुड़ा हुआ मुद्दा है। कृषि मंत्री ने कृषि में आयी गिरावट को दूर करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये कहा कि राज्य सरकार कृषि को बचाने की दिशा में सबके सहयोग के साथ आगे बढ़ेगी। पंजाब की फसलों, पानी और मिट्टी और वातावरण को केंद्र में रख कर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि माहिरों, कृषि वैज्ञानिकों और तजुर्बेकार लोगों की मदद के साथ कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने का हर संभव यत्न कर रही है।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD