Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आवारा पशुओं की देखभाल के लिए सरकारी/प्राइवेट गौशालाओं को लगभग 85.92 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई : डा. इन्दरबीर सिंह निज्जर

स्थानीय निकाय मंत्री डा. निज्जर ने पंजाब विधान सभा में कॉल अटैंशन का दिया जवाब

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2023

Last updated on: Mar 22, 2023, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री डा. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि शहरी स्थानीय संस्थाओं ( यू. एल. बीज़) ने आवारा पशुओं की देखभाल के लिए लगभग 85.92 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया की गई है। यह बात स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने आज पंजाब विधान सभा के चल रहे बजट सैशन के दौरान विधायक स. दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला) और स. गुरप्रीत सिंह बणावाली की तरफ से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुये कही।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि राज्य में लगभग 417 प्राईवेट रजिस्टर्ड गौशालाओं में 1.70 लाख आवारा पशु हैं। इसके इलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग पंजाब की तरफ से राज्य में 20 सरकारी केटल पौंडज में 77 केटल सैड बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 10,024 आवारा पशु हैं।

डा. निज्जर ने आगे कहा कि शहरी स्थानीय संस्थाओं की तरफ से अपने स्तर पर 10 गौशालाएं चलाईं जा रही हैं, जिनमें लगभग 3385 के करीब आवारा पशु रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय संस्थाओं की तरफ से उनकी सीमा के अंदर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ कर सरकारी/प्राइवेट गौशालाओं में छोड़ा जाता है। उनकी तरफ से पिछले पाँच सालों के दौरान लगभग 33575 आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशालाओं में छोड़ा गया है।

डॉ. निज्जर ने कहा कि शहरी स्थानीय संस्थाओं की तरफ से लगभग 185 सरकारी/ प्राइवेट गौशालाओं को अपनी वित्तीय स्थिति और उनके पास उपलब्ध काऊसैस के फंडों के मुताबिक 10 से 30 रुपए प्रति पशु प्रति दिन या महीनावार वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक शहरी स्थानीय संस्थाओं की तरफ से काऊसैस्स के तौर पर 183.44 करोड़ रुपए इकठ्ठा किये जा चुके हैं।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD