Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

इंडियन वेल्स: आर्यना सबालेंका और एलेना रिबाकिना में होगा खिताबी मुकाबला

Sports News, Tennis, Tennis Player, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina, Indian Wells
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंडियन वेल्स (अमेरिका) , 18 Mar 2023

Last updated on: Mar 18, 2023, 00:00 IST

विश्व की नंबर दो खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने पिछले वर्ष की उपविजेता मारिया सकारी को 6-2, 6-3 से हराकर इंडियन वेल्स मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सबालेंका का फाइनल में मौजूदा विम्बलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना से मुकाबला होगा जिन्होंने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ईगा स्वीयाटेक को शुक्रवार को सेमीफाइनल में 6-2, 6-2 से पराजित किया। 

सातवीं सीड सकारी ने सबालेंका को पिछले दो मुकाबलों में हराया था लेकिन सबालेंका ने उनका बदला चुकाते हुए एक घंटे 23 मिनट में जीत हासिल की और सकारी के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 5-3 पहुंचा दिया। सबालेंका का इस सत्र में 17-1 का रिकॉर्ड हो गया है। 

उन्होंने इस वर्ष अपने 18 मैचों में केवल पांच सेट गंवाए हैं। फाइनल में जीत सबालेंका को 2023 में तीन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बना देगी। 24 वर्षीय सबालेंका ने सकारी के नौ विनर्स के मुकाबले 21 विनर्स लगाए और 10 में से पांच ब्रेक अंकों को भुनाया।दूसरे सेमीफाइनल में रिबाकिना ने स्वीयाटेक को आसानी से 6-2, 6-2 से हराकर अपने पहले डब्लूटीए 1000 फाइनल में प्रवेश किया। 

विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी ने इस सत्र में स्वीयाटेक पर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने स्वीयाटेक को जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में हराया था। सबालेंका और रिबाकिना के बीच फाइनल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल की पुनरावृति होगा। 

तब सबालेंका ने रिबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया था। सबालेंका का रिबाकिना के खिलाफ 4-0 का करियर रिकॉर्ड है। उनके सभी मैच तीन सेटों में गए हैं।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Aryna Sabalenka , Elena Rybakina , Indian Wells

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD