Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजस्व सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने उधमपुर का दौरा कर ई-सेवाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

Udhampur, Secretary Revenue, Dr Piyush Singla, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उधमपुर , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

सचिव राजस्व डॉ. पीयूष सिंगला ने आज कॉन्फ्रेंस हॉल डीसी कार्यालय परिसर में जिला उधमपुर में कई ऑनलाइन राजस्व सेवाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त उधमपुर कृतिका ज्योत्सना, क्षेत्रीय निदेशक सर्वेक्षण और भूमि अभिलेख नवाब दीन, अतिरिक्त सचिव राजस्व मुजफ्फर अली मलिक, एसीआर रफीक अहमद जराल, एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित थे।

इस अवसर पर, उपायुक्त उधमपुर ने जिले का संक्षिप्त विवरण दिया। डॉ. सिंगला ने राजस्व विभाग की व्यापक समीक्षा की जिसमें ऑनलाइन राजस्व सेवाएं, भूमि अधिग्रहण एनएच परियोजना, पीएसजीए सेवाएं, निरस्त अधिनियम, भूमि हस्तांतरण मामले, औद्योगिक संपत्ति की स्थापना, लंबरदार/चैकीदार की नियुक्ति, नामांतरण का सत्यापन, ई-ऑफिस, एचआरएमएस मुद्दे, स्टाफ की स्थिति, कार्यालय आवास, राजस्व अदालती मामलों का निपटान, डीआईएलआरएमपी, स्वामित्व, पंजीकरण, प्रशासनिक निरीक्षण, शिकायतें, भूमि पास बुक जनरेशन आदि षामिल हैं।

सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने कर्मचारियों और मशीनरी को जुटाएं ताकि जिले के आम लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। सचिव राजस्व ने सभी राजस्व अधिकारियों को पीएसजीए और आरटीआई के तहत सेवाओं के निपटान की समय-सीमा का अक्षरशः पालन करने और मुद्दों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का निर्देश दिया। 

तहसीलदारों को व्यापक जनहित में ऑनलाइन राजस्व सेवाओं के संबंध में आम जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए कहा गया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को मिशन मोड में अपने राजस्व रिकॉर्ड को अपडेट करने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डिजिटलीकरण समयबद्ध तरीके से पूरा हो और लोग कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।

डॉ. सिंगला ने जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत आईईसी गतिविधियों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राजस्व टीम के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी राजस्व अभिलेखों के प्रभावी अभिलेख प्रबंधन पर बल दिया।

 

Tags: Udhampur , Secretary Revenue , Dr Piyush Singla , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD