Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सिंचाई के लिए पानी का सुचारू प्रयोग करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही है वित्तीय एवं तकनीकी सहायता : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने पंजाब विधानसभा में दिया ध्यानाकर्षण का जवाब

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Mar 2023

Last updated on: Mar 11, 2023, 00:00 IST

भूमि एवं जल संरक्षण विभाग मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि सिंचाई के लिए उपलब्ध नहर/भूजल के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए भूमिगत पाइपलाइन प्रणाली और सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप और स्प्रिंकलर) सिंचाई प्रणाली की परियोजनाओं के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। 

इन आधुनिक तकनीकों से 20 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। यह बात भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने आज पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और मनजीत सिंह बिलासपुर द्वारा लाए ध्यानाकर्षण नोटिस का जवाब देते हुए कही।  

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों के खेतों और नहरों से भूमिगत पाईपलाइन बिछाने के साझे प्रोजैक्टों की असली लागत और 90 प्रतिशत वित्तीय सहायता एवं ट्यूबवैल से निजी भूमिगत पाईपलाइन प्रोजैक्टों और 50 प्रतिशत सब्सिडी (अधिक से अधिक 22,000/- रुपए प्रति हेक्टेयर)  दी जा रही है।  

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान विधानसभा क्षेत्र महल कलाँ में 321 एकड़ किसानों की सिंचाई के लिए भूमिगत पाइपलाइन प्रणाली की परियोजनाओं को वित्तीय और तकनीकी सहायता दी जा रही है। इसके अलावा, किसानों के खेतों पर सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप और स्प्रिंकलर) प्रणाली के लिए किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान (लघु/सीमांत/अनुसूचित जाति/महिला किसानों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान) दिया जा रहा है।  

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चालू वर्ष 2022-23 के दौरान विधानसभा क्षेत्र महल कलाँ में किसानों के 37 एकड़ क्षेत्रफल और माइक्रो इरीगेशन सिस्टम के प्रोजैक्टों के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता दी जा रही है। राज्य में सरकारी/संस्थागत इमारतों की छतों और एकत्रित बारिश के पानी को ज़मीन में बोर करके भूजल संसाधन की भरपायी करने के लिए भूमि एवं जल संरक्षण विभाग द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है, जिसके अधीन चालू वर्ष 2022-23 के दौरान रूफ-टॉप रेनवॉटर हारवैस्टिंग और आर्टीफीशियल रिचार्जिंग के प्रोजैक्टों का निर्माण किया जा रहा है।  

उन्होंने कहा कि शहीद बीबी किरणजीत कौर मेमोरियल सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, महल कलाँ पर भी ऐसे प्रोजैक्ट के निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा यह स्पष्ट किया जाता है कि राज्य में नहरी पानी की किसानों को सिंचाई के लिए आपूर्ति एवं अतिरिक्त नहरी पानी को ज़मीन में बोर करके धरती पर पहुँचाने का काम जल संसाधन विभाग से सम्बन्धित है।

उन्होंने कहा कि खेतों और अन्य खाली स्थानों में एकत्रित बरसाती पानी में खादें, कीटनाशक और अन्य प्रदूषक पदार्थ होने के कारण इस पानी को निचले जल स्रोतों में घोल कर डालने की सलाह नहीं दी जा सकती, क्योंकि इससे भूजल संसाधनों के प्रदूषित होने का ख़तरा है।  

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD