Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘‘बढते जाना है, इंडिया हंसते जाना हैं’’ गीत लोगों को हमेषा ही प्रेरित करेगा - गृह मंत्री अनिल विज

यह गीत लोगों में हिम्मत भरेगा तथा चुनौतियों से उभरने की प्रेरणा भी देगा- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Music, Entertainment, Singer, Song, B Praak, Badhte Jaana Hai, India Hanste Jaana Hai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 07 Mar 2023

Last updated on: Mar 07, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘बढते जाना है, इंडिया हंसते जाना हैं’’ गीत लोगों को हमेषा ही प्रेरित करेगा और लोगों में हिम्मत भरेगा तथा चुनौतियों से उभरने की प्रेरणा भी देगा।  श्री विज आज यहां प्रसिद्ध गायक बी.प्राक के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच महान कलाकार श्री बी. प्राक हैं, मैं उनका अपने कार्यालय में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि गायक श्री बी. प्राक पहले भी मेरे इस कार्यालय में आए हैं और उस समय पर कोरोना की लहर चल रही थी और सारे देष में लाॅकडाउन चल रहा था तब बहुत ही कठिन दिन चल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे और चारों ओर निराषा थी तथा लोग पूरी तरह निराष थे। श्री विज ने कहा कि लोग निराषा को भूलें और उनमें आत्मविष्वास आए, हौंसला आए और ताकत आएं इसके लिए मैंने श्री बी. प्राक को एक गाना लिखने के लिए कहा और इन्होंने ‘‘बढते जाना है, इंडिया हंसते जाना हैं’’गीत लिखा और बनाया।

गृह मंत्री ने कहा कि महान कलाकार बी. प्राक के इस गाने में उनके स्वयं के कोरोना के दौरान के दो वीडियो क्लिप भी दिखाए गए हैं जिसके लिए वे गायक बी. प्राक का आभार भी प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा वातावरण चार्ज हैं और हम सबको बढते जाना है और इंडिया को हंसते हुए आगे जाना है। 

लोगों में हौंसलाअफजाई के लिए बनाया गया ‘‘बढते जाना है, इंडिया हंसते जाना हैं’’ गीत- बी.प्राक*

इस मौके पर प्रसिद्ध गायक बी. प्राक ने कहा कि जब देष में कोविड का दौर चल रहा था उस समय मैं श्री विज के पास आया और तब विज साहब बीमार चल रहे थे, परंतु फिर भी वे 5-5 हजार लोगों से मिल रहे थे, लोगों के दुखों को जान रहे थे और उनका समाधान करने में लगे हुए थे। 

कोविड के दौर में लोगांे की हौंसलाअफजाई के लिए मेरी श्री विज जी से बातचीत हुई और फिर यह गीत ‘‘बढते जाना है, इंडिया हंसते जाना हैं’’ को बनाया गया। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह गीत देखा उन सभी लोगों ने इस गीत को काफी सराहा है और बहुत ही अधिक संदेष आए हैं कि यह गीत उन्हें काफी प्रभावी भी लगा है। 

*यह गाना दिल से बनाया गया है- बी. प्राक*

उन्होंने बताया कि इस गीत को इसलिए बनाया गया है कि वे लोगों को प्रेरित और उत्साहित कर सकें। उन्होंने कहा कि बेषक हमने इस लडाई को जीता है और आगे भी इस प्रकार की लडाईयों से जीतते रहेंगें क्योंकि हमारे देष के लोगों में ऐसी लडाई को लडने की बहुत ही ताकत है। उन्होंने कहा कि यह गाना दिल से बनाया गया है इस गाने की सहायता के लिए उन्होंने आजतक के पत्रकार सतेन्द्र चैहान का भी धन्यवाद किया।

*बी. प्राक ने की गृह मंत्री की कार्यप्रणाली की प्रषंसा*

बी. प्राक ने गृह मंत्री श्री अनिल विज की कार्यप्रणाली की प्रषंसा करते हुए कहा कि श्री विज सभी को इतना अधिक स्नेह और आषीर्वाद देते हैं और इनका स्नेह और आषीर्वाद सभी को मिलता रहता है। श्री बी. प्राक ने कहा कि मैं एक कलाकार हूं, और मेरा मानना है कि संगीत और कला से किसी का भी दिल जीता जा सकता हैं। 

उन्होंने कहा कि दुख और निराषा को गीत-संगीत से बहुत हद तक दूर किया जा सकता हैं। उन्होंने अपने गीतों की जानकारी देते हुए कहा कि तेरी मिटटी गाना भी टिब्यूट किया गया है। उन्हांेने बताया कि कलाकार अपने गीतों से लोगों को जागरूक कर सकता हैं। 

*गृह मंत्री श्री अनिल विज ने और गायक बी. प्राक ने संयुक्त रूप से ‘‘तेरी मिटटी में मिल जावां’’ गीत को गाया*

इस अवसर पर गायक बी. प्राक ने ‘तेरी मिटटी में मिल जावां’, ‘बढते जाना है-इंडिया हंसते जाना है’, ‘मजां ले रहे मेरी हार का’ भी गुनगुनाए और गाए। इसके अलावा, गृह मंत्री श्री अनिल विज ने और गायक बी. प्राक ने संयुक्त रूप से ‘‘तेरी मिटटी में मिल जावां’’ गीत को भी गाया। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Music , Entertainment , Singer , Song , B Praak , Badhte Jaana Hai , India Hanste Jaana Hai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD