Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

नहीं थम रहा है यमुना में रेत का खनन, आदेशों की उड रही हैं धज्जियां

माफिया को प्राप्त है राजनीतिक संरक्षण, एक दशक से हो रहा है यमुना में अंधाधुंध खनन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा , 27 Apr 2014

यमुना में सूनामी के बाद भी खनन माफिया ने सबक नहीं लिया है। यमुना में बाढ़ के बाद खनन का काम तेज हो गया है। अवैध खनन में लगे माफिया राजनीतिक संरक्षण के कारण बिना रोकटोक के खनन काम में लगे हुए हैं। पुलिस की मिलीभगत के कारण इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। करनाल में जिला खनन अधिकारी संसाधनों के अभाव के बाद भी इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। लेकिन खान माफिया उनके प्रयासों पर पानी फैर रहे हैं। पिछले दिनों डीसी ने खनन पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी इसका असर किसी पर नहीं हुआ है।

प्रकृति से खिलवाड

विकास के नाम पर जिस तरह से पिछले तीन दशकों से प्रकृति के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है नदियों को खोखला बनाया जा रहा है पहाड़ों को डायनामाइट से खोखला किया जा रहा है। घाटों पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। उसकेकारण ही यमुना में सूनामी ने बहुत कुछ तबाह कर दिया। करनाल और यमुनानगर इससे अछूते नहीं हैं। न्यायालय की रोक के बाद भी खनन अभी रुका नहीं हैं। लोगों का लालच लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ा है। । करनाल और यमुनानगर इस बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। यदि देखा जाए तो दोनों ही जिलों में हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश के लोगों ने यमुना में अंधाधुंंध खनन किया है। यही कारण है किे जब भी यमुना में बाढ़ आती है तो हरियाणा के क्षेत्र ही सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। यमुना में पिछले काफी समय से कई तरह के परिवर्तन देखने को मिले हैं। हरियाणा की तरफ ढलान अधिक होने के कारण पानी इस तरफ आकर जमा हो जाता है। यमुनानगर के ताजेवाला क्षेत्र में यूपी ने अपने आपको सुरक्षित करने के लिए स्टड तथा ठीकरे बनवा लिए वहां पर मोटी दीबार भी बनवा ली। लेकिन हरियाणा के सिंचाई विभाग के अधिकारी यह काम नहीं कर पाए।

खनन एक दशक से जारी

इसके अलावा हरियाणा के क्षेत्र में अंधाधुंध रेत का खनन एक दशक से जारी है। करनाल में इंंद्री क्षेत्र में कई गांवों में यमुना किनारे सौ सौ फुट गहरे पिट बन गए हैं। रेत का खनन बड़ी मशीनें से किया जा रहा है। यूपी और हरियाणा की सीमा पर लगते गांवों में यमुना के किनारे खनन किया जा रहा है। घरौण्डा में भी जमीन धसकने का भी मामला सामने आया। पिछले तीन सालों में भारी भरकम बाढ़ की यह दूसरी त्रासदी है। सिंचाई विभाग के अधिकारी खुद इस बात को स्वीकारते हैं कि यमुना में त्रासदी का कारण अंधाधुध खनन भी है। जिला खनन अधिकारी भी इस बात को स्वीकारती हैं कि सरकार खनन को रोकने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन प्रकृति के संरक्षण के लिए लोगों को भी काम करना चाहिए।

 

Tags: crime news haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD