Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

डब्ल्यूपीएल : आरसीबी ने मुंबई को 156 रनों का दिया लक्ष्य

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens Premier League, WPL, Womens Premier League 2023, WPL 2023, Hayley Matthews, Mumbai Indians, Royal Challengers Bangalore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Mar 2023

Last updated on: Mar 06, 2023, 00:00 IST

ब्रेबोर्न स्टेडियम में सोमवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 के चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 156 रनों का लक्ष्य दिया। आरसीबी 18.4 ओवर में 155 रन सिमट गई। टीम की ओर से ऋचा घोष (28) और कप्तान स्मृति मंधाना (23) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 

मुंबई की ओर से हेले मैथ्यूज ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, सायका इशक और अमेरिया केर ने दो-दो विकेट झटके, जबकि नट साइवर-ब्रंट और पूजा वस्त्रेकर ने एक-एक विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने पावरप्ले में 43 रनों पर चार विकेट खो दिए। 

इसके बाद, ऋचा घोष और कनिका आहुजा ने 26 गेंदों में 34 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद, कुछ साझेदारियां हुई जिससे आरसीबी ने 18.4 ओवर में 155 रनों पर ढेर हो गया। कप्तान मंधाना 23, घोष 28, आहुआ 22 और श्रेयांका पाटिल ने 23 रनों का योगदार दिया। अब मुंबई को टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत के लिए 156 रनों की आवश्यकता होगी। वहीं, आरसीबी भी जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगाएगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens Premier League , WPL , Womens Premier League 2023 , WPL 2023 , Hayley Matthews , Mumbai Indians , Royal Challengers Bangalore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD