Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल

 

2024 में भाजपा को हरा देगा कांग्रेस नीत गठबंधन : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दीमापुर (नागालैंड) , 21 Feb 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ गठबंधन करेगी। पार्टी 27 फरवरी को होने वाले नागालैंड विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

दीमापुर के दिफूपर विलेज पब्लिक स्कूल में एक चुनावी रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आप लोकतंत्र में हैं, आपको यह याद रखना चाहिए कि.. आप निरंकुश नहीं हैं, आप तानाशाह नहीं हैं। 

आप लोगों द्वारा चुने गए हैं, और जनता आपको 2024 (आम चुनाव) में सबक सिखाएगी। नागालैंड के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है, क्योंकि भगवा पार्टी ने स्थिति का फायदा उठाया और रातोंरात सरकार को पलट दिया।

खड़गे ने कहा, ..और नागालैंड के लोगों को एक बार फिर धोखा दिया गया। कर्नाटक के दिग्गज कांग्रेसी नेता ने कहा, "भाजपा ने मुख्यमंत्री को ब्लैकमेल कर सरकार बनाई। यहां ही नहीं, बल्कि 6-7 राज्यों में उन्होंने विधायकों पर दबाव बनाया और वहां की सरकारें गिराईं।"

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा 2024 के आम चुनावों की रणनीति पर काम करने के लिए अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ बातचीत कर रही है। भाजपा को बहुमत नहीं मिलने की भविष्यवाणी करते हुए खड़गे ने कहा, कांग्रेस नेतृत्व करेगी, और हमें बहुमत मिलेगा, हम संविधान का पालन करेंगे और हम लोकतंत्र का पालन करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा संविधान की बात करती है, लेकिन उसके कार्य 'अलोकतांत्रिक' हैं।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD