Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

आय से अधिक संपत्ति में ईडी ने झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर सहित दो को हिरासत में लिया, 24 ठिकानों पर जारी है रेड

Enforcement Directorate, ED, ED Raid, ED Raid Jharkhand, Chief Engineer Of Rural Development Department Raid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 21 Feb 2023

Last updated on: Feb 21, 2023, 00:00 IST

ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के अलावा आलोक रंजन नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वीरेंद्र राम के कुल 24 ठिकानों पर ईडी की टीमें मंगलवार सुबह से ही छापामारी कर रही हैं। 

ये ठिकाने रांची, जमशेदपुर, पटना, दिल्ली, बिहार के सीवान और हरियाणा में स्थित हैं। इस दौरान लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात के अलावा देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ईडी सूत्रों ने कहा कि वीरेंद्र राम की आठ एसयूवी, नई दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी स्थित चार मकानों सहित कुल छह मकानों का पता चला है। 

इनकी कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के सोनारी में फ्लैट और इसी शहर के मानगो स्थित ग्रीन वाटिका में दो डुप्लेक्स का भी पता चला है।पटना तथा सिवान के मैरवा में करोड़ों की अवैध संपत्ति की जानकारी ईडी को मिली है। कई आपत्तिजनक दस्तावेज छापे के दौरान बरामद किये गये हैं। 

बताया गया कि ईडी की टीम ने जब छापेमारी शुरू की तो वीरेंद्र राम रांची के वसुंधरा एस्टेट में अपने एक डुप्लेक्स में थे। उनके साथ आलोक रंजन नामक शख्स भी था। दोनों एक साथ चाय पी रहे थे। ईडी ने आलोक रंजन को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने वर्ष 2019 में एक जूनियर इंजीनियर सुरेश प्रसाद वर्मा के मकान में छापामारी कर 2.67 करोड़ रुपए बरामद किए थे, तब आलोक रंजन उसी मकान में रहता था। यह राशि आलोक रंजन के ही कमरे से बरामद की गई थी।

 

Tags: Enforcement Directorate , ED , ED Raid , ED Raid Jharkhand , Chief Engineer Of Rural Development Department Raid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD