Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

राजस्थान में एनआईए ने पीएफआई के ठिकानों पर छापे मारे, हथियार जब्त

Crime News India, Crime News, Rajasthan, Crime News Rajasthan, National Investigation Agency, NIA, NIA Raid, Popular Front of India, PFI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 18 Feb 2023

Last updated on: Feb 18, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर शनिवार सुबह छापेमारी की। सूत्रों ने कहा कि एनआईए ने राजस्थान में सात स्थानों पर पीएफआई सदस्यों के घरों पर छापा मारा और इसके कई सदस्यों को गिरफ्तार किया। 

छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण, एयरगन, धारदार हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एनआईए की जांच जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर और कोटा में चल रही है। एजेंसी ने कोटा में तीन जगहों पर छापेमारी की, इसके आलावा जयपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी और भीलवाड़ा में भी छापेमारी की गई है। 

एनआईए ने शनिवार तड़के भीलवाड़ा के गुलनगरी निवासी इमरान रंगरेज के घर पर छापा मारा। रंगरेज एसडीपीआई का सामाजिक कार्यकर्ता है और पीएफआई का पूर्व कार्यकर्ता भी है। हालांकि एनआईए की टीम ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई इनपुट नहीं दिया। 

सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम शनिवार सुबह कोटा पहुंची और रामपुरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में राजस्थान में की गई छापेमारी में बारां निवासी आरोपी सादिक सराफ और मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया गया था। 

एनआईए के एक सूत्र ने कहा, वे पीएफआई के लिए काम कर रहे थे और संगठन में वरिष्ठ पद पर थे। हाल ही में हमने उन आरोपियों का बयान दर्ज किया जिन्होंने हमें उनके बारे में बताया। हमने सबूत भी जुटाए हैं, जिसके बाद छापेमारी की गई। यह मामला विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी से जुड़ा है कि सराफ और आसिफ अन्य पीएफआई सदस्यों और कैडरों के साथ कोटा जिले में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे। 

एनआईए ने 19 सितंबर 2022 को शुरू में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। इसके बाद एनआईए ने पीएफआई सदस्यों के संदिग्ध आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में छापेमारी की थी।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Rajasthan , Crime News Rajasthan , National Investigation Agency , NIA , NIA Raid , Popular Front of India , PFI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD