Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली-एनसीआर में नीरज बवाना गैंग को अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, Delhi, Crime News Delhi, Neeraj Bawana, Neeraj Bawana Gang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2023

Last updated on: Feb 18, 2023, 00:00 IST

मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर दिल्ली में नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों को आपूर्ति करने के आरोप में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दो आरोपियो में से एक की पहचान दिल्ली के शाहीन बाग के रहने वाले 19 वर्षीय मो. समीर के रूप में हुई है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 0.30 बोर की चार सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 0.32 बोर की दो पिस्टल और 0.315 बोर की चार सिंगल शॉट पिस्टल सहित 10 पिस्टल और हथियार ले जाने में इस्तेमाल मारुति अर्टिगा कार भी बरामद की है। स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार ने कहा कि ऐसी सूचना मिली थी कि दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर और खूंखार अपराधी मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायरों से अत्याधुनिक हथियार खरीद रहे हैं। 

इस जानकारी को टीम द्वारा और विकसित किया गया। चार महीने से अधिक के प्रयासों के बाद, एक अंतर्राज्यीय अवैध बन्दूक सिंडिकेट के सदस्यों की पहचान की गई। 15 फरवरी को विशिष्ट जानकारी प्राप्त हुई कि हथियारों की तस्करी करने वाले सिंडिकेट के दो सक्रिय सदस्य मो. समीर और एक किशोर ने मध्य प्रदेश के खरगोन से पिस्टल की खेप खरीदी थी और उन्हें अर्टिगा कार से दिल्ली लाया था। 

डीसीपी ने आगे कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसीपी अत्तर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर शिव कुमार व जितेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाया गया। दोनों हथियार तस्करों को दिल्ली में कालिंदी कुंज-मीठापुर रोड के पास स्थित एनटीपीसी इको पार्क से पकड़ा गया है। 

मोहम्मद समीर के पास से कुल छह पिस्तौलें बरामद की गईं और नाबालिग के पास से चार पिस्तौलें बरामद की गईं। पूछताछ करने पर, दोनों हथियारों के तस्करों ने खुलासा किया है कि उन्होंने खरगोन में एक कुख्यात हथियार आपूर्तिकर्ता से बरामद पिस्तौलें खरीदी थीं और अपने उत्तर प्रदेश स्थित हैंडलर के आदेश के अनुसार दिल्ली में खेप लाए थे। 

डीसीपी ने कहा कि इनके द्वारा दिल्ली में नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों को और पिस्तौल की आपूर्ति की जानी थी। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि वे पिछले छह महीनों के दौरान पिस्तौल की तीन और खेप ला चुके हैं और नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों और अन्य अपराधियों को दिल्ली में अपने हैंडलर के निर्देशानुसार आपूर्ति करते हैं। 

अधिकारी ने कहा कि यह देखा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में बड़े गिरोहों के सदस्यों के बीच आग्नेयास्त्रों (बंदूकों) की खरीद और परिवहन में नाबालिगों का उपयोग करने के लिए यह एक नया चलन है, सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Delhi , Crime News Delhi , Neeraj Bawana , Neeraj Bawana Gang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD