Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पहला टेस्ट : आर अश्विन के पंजे के आगे नहीं चले आस्ट्रेलियाई, भारत ने 132 रन व एक पारी से जीता मैच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravichandran Ashwin, First Test Match, India and Australia, India Vs Australia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 11 Feb 2023

Last updated on: Feb 11, 2023, 00:00 IST

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) में चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला का पहला टेस्ट भारत ने 132 रन और एक पारी से जीत लिया। भारतीय टीम ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 223 रनों की बढ़त ले ली थी। खेल के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 32.3 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। 

पहली पारी में भारतीय टीम द्वारा 223 रन की बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। पहली पारी में टीम ने 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर ने पारी की शुरुआत की। 

लेकिन पहली पारी की तहर दूसरी पारी में भी टीम की शुरुआत खराब रही। उस्मान ख्वाजा को गेंदबाज आर. अश्विन ने अपनी गेंद पर शिकार बनाया। ख्वाजा के आउट होने के बाद मार्नस लाबुसेन क्रीज आए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 21 रन जोड़े। लेकिन लाबुसेन को रविंद्र जडेजा ने अपनी फिरकी में फंसाया और एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

उनके बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए। उसके बाद वार्नर (10) को अश्विन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अश्विन ने 5 विकेट झटके। इसमें उस्मान ख्वाजा (5), डेविड वार्नर (10), माट रेनशॉ (2), पीटर हैंडसकॉमब (6) और एलेक्स कैरी (10) का विकेट शामिल था। 

वहीं, रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके, इसमें मार्नस लाबुसेन (17) और पैट कमिंस का विकेट शामिल है। इस दौरान मोहम्मद शमी भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी मौके का फायदा उठाते हुए 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने नाथन लियोन (8) और स्कॉट बोलैंड (0) को आउट किया। वहीं, अक्षर पटेल ने एक विकेट झटका। पटेल ने टॉड मार्फी को 2 रन पर आउट किया।

संक्षिप्त स्कोर :ऑस्ट्रेलिया पहली पारी : 63.5 ओवर में 177/10 (लाबुसेन 49, स्मिथ 37 ; रविंड्र जडेजा 5/47, आर अश्विन 3/42)।

भारत पहली पारी : 139.3 ओवर में 400/10 (रोहित शर्मा 120, अक्षर पटेल 84, रविंद्र जडेजा 70; टॉड मर्फी 124/7)।

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी : 32.3 ओवर में 91/10 (स्मिथ 25; आर अश्विन 37/5, मोहम्मद शमी 13/2)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravichandran Ashwin , First Test Match , India and Australia , India Vs Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD