Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

95 लाख से बनेगा नरवाणा स्कूल का नया भवन : सुधीर शर्मा

विधायक ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

Sudhir Sharma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Feb 2023

Last updated on: Feb 10, 2023, 00:00 IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरवाणा में 95 लाख की लागत से नया भवन बनकर तैयार होगा। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने आज शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कस्बा नरवाणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने नरवाणा स्कूल का स्तरोन्नयन कर इसे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा दिलवाया था। जिससे बच्चों को अब यहां बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा सुविधा मिल रही है। 

नये भवन से विद्यार्थियों को मिलेंगी अधिक सुविधाएं

सुधीर शर्मा ने कहा कि नरवाणा स्कूल को विकसित कर विद्यार्थियों को ओर अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से यहां नौ कमरों के एक नये भवन का निर्माण किया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि 95 लाख की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधांए उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में ओर अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने विभाग को इसके निर्माण कार्य को कम से कम समय में प्रवीणता के साथ करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने स्कूल के पुराने भवन में हाने वाले रिपेयर के काम, रास्ते और पार्किंग के निर्माण कार्य को करने के निर्देश भी विभाग को दिए। सुधीर शर्मा ने कार्यक्रम में वर्ष भर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। 

उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को नवाजा। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विधायक ने प्रस्तुती देने वाले बच्चों को 21000 रुपये देने की घोषणा की।

नरवाणा में बनेगा खेल स्टेडियम और जिम

सुधीर शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी और युवाओं के समग्र विकास के लिए पढ़ाई से साथ-साथ खेल-कूद और अन्य गतिविधियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि नरवाणा में 15 लाख रूपये की लागत से खेल स्टेडियम और 5 लाख रूपये से एक जिम का निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल-कूद और व्यायाम के लिए अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी।

पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा क्षेत्र को विकसित

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से ओर अधिक विकसित करने के लिए नरवाणा और आस-पास के क्षेत्र में नवीन परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरवाणा से चटकर तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने का अच्छा स्कोप हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यहां पर पैराग्लाइडिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। विधायक ने कहा कि यहां पर बने ट्यूलिप गार्डन को भी पुनः विकसित कर इसे जल्द शुरु किया जाएगा। 

जिससे यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आ सकें। इस मौके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरवाणा के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शकुन मनकोटिया, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक, स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sudhir Sharma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD