Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

पंजाब जल्द ही औद्योगिक हब बनेगा : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Feb 2023

Last updated on: Feb 07, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक स्थिरता और त्वरित निर्णय लेने की प्रणाली के साथ-साथ लीक से हटकर विचार पंजाब को जल्द ही देश में अग्रणी औद्योगिक राज्य बनाएंगे। मोहाली में 23-24 फरवरी को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इनवेस्टमेंट समिट की तैयारी के सिलसिले में यहां उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबी 'नंबर वन' पैदा होते हैं, क्योंकि उनके खून में कड़ी मेहनत और समर्पण का गुण होता है। 

मान ने कहा कि इसी भावना के कारण पंजाबियों ने हमेशा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और राज्य के उद्यमियों ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब औद्योगिक विकास के उच्च विकास पथ पर होगा। इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं का उपयोग करके राज्यभर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को कई प्राकृतिक संसाधनों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बिंदुओं के रूप में विकसित किया जा सकता है। 

मान ने कहा कि सरकार रणजीत सागर बांध, चोहल बांध, नूरपुर बेदी और अन्य को पर्यटन स्थलों में विकसित करने के लिए एक ठोस प्रस्ताव लेकर आ रही है। इन पर्यटन स्थलों में राज्य को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के रोडमैप पर लाने की अपार क्षमता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र शहर अमृतसर को धार्मिक और देशभक्ति पर्यटन के केंद्र के रूप में और विकसित किया जाएगा। 

इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए स्थानीय उद्योग को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए देश-विदेश के बड़े खिलाड़ियों को आमंत्रित करने के बजाय स्थानीय उद्योगपतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

मान ने कहा कि इससे स्थानीय उद्योगपतियों को इस क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा और पंजाब पर्यटन के केंद्र के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार कृषि उद्योग को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश में उत्पादित कुल बासमती का 80 प्रतिशत उत्पादन करता है, आने वाले दिनों में इसका उत्पादन और बढ़ाया जाएगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD