Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों को किया गया सम्मानित

हॉकी में पंजाब देश का नेतृत्व करता रहेगा: मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amit Talwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Feb 2023

Last updated on: Feb 07, 2023, 00:00 IST

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने सरकारी आवास में भारतीय हॉकी टीम के खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही ओलम्पिक पदक विजेता हॉकी खिलाडिय़ों को दर्जा एक की नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।मीत हेयर ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और हॉकी की नरसरी के तौर पर जाना जाता राज्य पंजाब इस खेल में देश का नेतृत्व करेगा। 

उन्होंने राज्य में हॉकी खेल को और प्रफुल्लित करने के लिए खिलाडिय़ों के सुझाव भी माँगे। हॉकी खेल के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने और राज्य में हॉकी लीग शुरू करने संबंधी भी विचार-विमर्श किया।मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गर्व की बात है कि टीम में कप्तान समेत राज्य के 10 खिलाड़ी हैं। खिलाडिय़ों को इस साल होने वाली एशियाई खेल और अगले साल होने वाली पैरिस ओलम्पिक खेल के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। 

विश्व कप में नतीजे आशा के अनुसार ना आने पर उन्होंने खिलाडिय़ों को हिम्मत न हारने की सलाह देते हुए कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है। खेल मंत्री ने भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों के साथ बात करते हुए कहा, ‘‘आप हमारा गौरव हो और नौजवानों के रोल मॉडल हो, इसलिए आपका हमारे नौजवान खिलाडिय़ों पर बहुत प्रभाव है जिस कारण आप अपने-अपने क्षेत्रों में नई उम्र के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन दें। आपकी हौसला अफज़ायी बच्चों के लिए प्रोत्साहन का काम करेगी।’’

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल मंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले मुकाबलों में देश और राज्य का नाम रौशन करने और अपना प्रदर्शन और अधिक बेहतर करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। टीम के मिडफीलडर और ओलम्पिक खेल में भारत के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा खिलाडिय़ों की हौसला अफज़ायी करने पर धन्यवाद किया।  

खेल मंत्री द्वारा भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया, जिनमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, अकाशदीप सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह, कृष्ण पाठक, सुखजीत सिंह शामिल थे। इस अवसर पर ओलम्पिक पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों रुपिन्दर पाल सिंह, दिलप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।  

हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा खेल मंत्री को अपने ऑटोग्राफ वाली टी-शर्ट और हॉकी स्टिक भेंट की गई। इस अवसर पर प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी और निदेशक अमित तलवाड़ भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amit Talwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD