Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

मुख्यमंत्री के पहली बार नादौन पहुंचने पर उत्सव का माहौल

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 05 Feb 2023

Last updated on: Feb 05, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज पहली बार नादौन पधारने पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। हजारों लोग फूल-मालाएं लेकर जगह-जगह अपने चहेते नेता का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे कतारबद्ध थे। युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह था। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर विनम्रतापूर्वक सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

पक्का भरो में लोगों ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच पारम्परिक नृत्य के साथ खुशी का इज़हार किया।नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार अमरोह में स्थानीय निवासियों ने हवन का आयोजन किया और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। समर्थकों ने हमीरपुर से लेकर नादौन तक जगह-जगह तोरणद्वार लगाए थे। 

जोलसप्पड़, रंगस, नौहंगी, दंगड़ी, भूंपल, जलाड़ी सहित अनेक स्थानों पर स्थानीय निवासियों, कर्मचारी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री को हमीरपुर से नादौन की दूरी तय करने में चार घंटे से अधिक का समय लगा।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत में नादौन विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली, जो अमरोह से शुरू होकर नादौन में समाप्त हुई। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए भी युवाओं में काफी उतसाह नज़र आया।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD