Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया

 

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री जालंधर से बनारस जाने वाली रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

डेरा बल्लां के प्रतिनिधिमंडल ने भगवंत मान के साथ की मुलाकात

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jan 2023

Last updated on: Jan 31, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 2 फरवरी को जालंधर सिटी स्टेशन से बनारस जाने वाली रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के लिए डेरा बल्लां प्रबंधक समिति के बुलावे को स्वीकार कर लिया।  

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ अपने सरकारी आवास में डेरा बल्लां की प्रबंधक समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि इस मैगा समागम का हिस्सा बनना उनके लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने डेरा बल्लां द्वारा समाज के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों के लिए किए जा रहे लोक कल्याण के कार्यों की भी सराहना की।

भगवंत मान ने कहा कि वह इस समागम में विनम्र श्रद्धालु के तौर पर शिरकत करेंगे और डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी से अशीर्वाद लेंगे।मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य द्वारा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को पूरे उत्साह और धार्मिक भावना के साथ मनाया जाएगा। 

भगवंत मान ने कहा कि वह 5 फरवरी को जालंधर में होने वाले इस समागम में अपने कैबिनेट साथियों समेत शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समूची मानवता के कल्याण, समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश देकर समानता पर आधारित समाज का सृजन किया।

एक अन्य मुद्दे संबंधी चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही बल्लां में अति-आधुनिक गुरू रविदास बाणी अध्ययन (खोज) केंद्र की स्थापना के लिए फंड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने इस प्रोजैक्ट को लेकर केवल बातें ही कीं, परन्तु फंड जारी करने का काम नहीं किया। 

भगवंत मान ने कहा कि यह फंड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे, क्योंकि यह अध्ययन केंद्र श्री गुरु रविदास जी की बाणी के बारे में व्यापक अनुसंधान और अध्ययन करने के साथ-साथ श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को दुनिया के हरेक कोने तक पहुँचाने के लिए अहम भूमिका निभाएगा।  

मुख्यमंत्री ने आशा अभिव्यक्त की कि यह केंद्र श्री गुरु रविदास जी की विचारधारा के प्रचार में मददगार सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र गुरू जी के जीवन और विचारधारा का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों और खोजकर्ताओं के लिए श्री गुरु रविदास जी की पवित्र बाणी के विभिन्न पहलुओं के बारे में खोज करने में अहम भूमिका निभाएगा। 

भगवंत मान ने राज्य में अनुसूचित जाति भाईचारे के कल्याण के लिए किए जा रहे हरेक प्रयास के लिए डेरा प्रबंधकों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD