Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

महिला टी20 ट्राई-सीरीज : हरमनप्रीत कौर बोलीं, जेमिमाह के रन बनाने से खुश हूं

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens T20I Tri Series, Jemimah Rodrigues, Harmanpreet Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ईस्ट लंदन , 31 Jan 2023

Last updated on: Jan 31, 2023, 00:00 IST

महिला टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज पर आठ विकेट की आसान जीत के बाद, भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर जेमिमाह रोड्रिग्स के रन बनाने से खुश नजर आई। वे आगामी महिला टी20 विश्व कप की तैयारी कर रही हैं। भारत ने 14वें ओवर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 95 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट शेष रहते हुए पूरा किया, जिसमें जेमिमाह 39 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

वहीं, हरमनप्रीत भी 23 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद लौटीं। उन्होंने कहा, वास्तव में खुश हूं कि जेमी (जेमिमाह रोड्रिग्स) ने कुछ रन बनाए। और यह हमेशा अच्छा होता है जब आप रन बना रहे होते हैं। मैं अपने प्रदर्शन से भी खुश हूं। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कहा, हमने अच्छी गेंदबाजी की, फिर भी हम इससे बेहतर कर सकते थे। 

100 से कम का लक्ष्य सही था, लेकिन मैं 80 से कम पर उन्हें निपटाना चाहती थीं। हरमनप्रीत ने साथ ही कहा कि मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को होने वाली त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल उनके लिए 10 से 26 फरवरी तक होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपनी अंतिम एकादश को अंतिम रूप देने का अच्छा मौका है। 

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपने चार ओवरों में 3/11 के अपने शानदार स्पेल के साथ वेस्टइंडीज को सिर्फ 94 पर रोककर, प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अर्जित किया। उन्होंने भारत की आसान जीत के लिए आधार तैयार किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens T20I Tri Series , Jemimah Rodrigues , Harmanpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD