Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

पंजाब को खेल में फिर से अग्रणी राज्य बनाएंगे: मीत हेयर

खेल मंत्री द्वारा जरखड़ गाँव की खेल क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जरखड़ ( लुधियाना) , 29 Jan 2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। खेल विभाग द्वारा ऐसी कारगर खेल नीति बनाई जा रही है जिसके लम्बे समय तक खेल क्षेत्र में अच्छे नतीजे आते रहेंगे। यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज 35वें जरखड़ खेल के आखिरी दिन विजेताओं को इनामों के वितरण के उपरांत संबोधन करते हुए कही।  

मीत हेयर ने जरखड़ खेल के प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल हितैषी माहौल के स्वरूप ही पंजाब की खेल के क्षेत्र में पहचान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब के हरेक गाँव-कस्बे में ऐसी खेलों के  प्रति समर्पण भावना हो तो दुनिया के खेल के नक्शे पर पंजाब का कोई सानी नहीं होगा। 

उन्होंने जरखड़ खेल के प्रबंधकों को उनकी हर तरह से मदद का विश्वास दिलाया और कहा कि खेल योजाओं में जरखड़ को प्राथमिकता दी जायेगी, जिससे यहाँ से और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलें।खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता खेल है और हाल ही में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के द्वारा राज्य में नया खेल समर्थकीय माहौल सृजन किया गया। 

माहिरों की समिति नयी खेल नीति बना रही है जिसमें खिलाडिय़ों के मान-सम्मान और नौकरियों के अलावा इस बात पर ज़ोर दिया जायेगा कि छोटी उम्र के खिलाडिय़ों को कैसे बड़े मंच तक पहुँचाया जाये। उन्होंने कहा कि ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम शुरू की गई है।  

इस मौके पर खेल मंत्री ने हॉकी की विजेता टीमों को इनामों का वितरण किया और कबड्डी खिलाडिय़ों के साथ मुलाकात की। उन्होंने प्रमुख शख्सियतों को सम्मानित भी किया। प्रशासनिक समिति द्वारा खेल मंत्री मीत हेयर को सम्मानित किया गया। मुख्य प्रबंधक जगरूप सिंह जरखड़ ने खेल मंत्री का यहाँ आने पर विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस मौके पर विधायक हरदीप सिंह मुंडिया भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD