Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बसंत पंचती के पावन अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज ने अपने भाई कपिल विज के साथ सुभाष पार्क में की पतंगबाजी

तिरंगा फहराने के बाद गृह मंत्री अनिल विज अलग अंदाज में, बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाकर युवाओं को पारंपरिक खेलों की ओर रूझान बढ़ाने का दिया संदेश

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, #RepublicDay, #26january, Republic Day, 74th Republic Day, 74th Republic Day of India, 26 january
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 26 Jan 2023

Last updated on: Jan 26, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अम्बाला शहर पुलिस लाइन में तिरंगा फहराने के बाद अलग ही अंदाज में नजर आए। गृह मंत्री अनिल विज ने बसंत पंचमी के मौके पर भगवा रंग की डोर से आसमान की ऊंचाई तक अपनी पतंग पहुंचाई।

पतंगबाजी के बाद गृह मंत्री विज ने युवाओं को संदेश दिया कि वह घर बैठ कर सोशल मीडिया से बाहर आएं, पारंपरिक खेलों की तरफ अपना रुझान बढ़ायें ताकि उन खेलों से आपसी प्रेम, सहयोग, समर्थन की शिक्षा के साथ-साथ आनंद की प्राप्ति हो सके।

74वें गणतंत्र दिवस पर अम्बाला शहर में तिरंगा फहराने के बाद विज ने भगवा रंग की डोर से बसंत पंचमी के अवसर पर सुभाष पार्क में अपने भाई श्री कपिल विज के साथ पतंगबाजी की। बसंत पंचमी का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाने की परंपरा है और गृह मंत्री अनिल विज ने भी बसंत पंचमी का जश्न मनाने के लिए अंबाला छावनी का सुभाष पार्क चुना और भगवा रंग की डोर से अपनी पतंग आसमान की ऊंचाइयों तक ले गए।  

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले बसंत पंचमी पर लोग पतंग उड़ाया करते थे और यहीं खेलें होती थी, अब लोग टीवी पर ही जुड़कर रह गए हैं। पहले लोग गुल्ली-डंडा, कंचे व पतंगबाजी करते थे और आज से लोग पतंगे उड़ाना शुरू कर देते थे। पारंपरिक खेलों में आनंद है, प्रेम है, सहयोग है और समर्थन है।

सड़कें प्रगति का मार्ग है, इससे तरक्की होती है और देश आगे चलता है : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अमेरिका अमीर है तो सड़कें अच्छी है, ऐसा नहीं है। सड़कें अच्छी हैं तो अमेरिका अमीर है, सड़के प्रगति का मार्ग है और इससे तरक्की होती है और देश आगे चलता है। उन्होंने कहा कि अम्बाला में 40 किलोमीटर रिंग रोड के लिए राज्य सरकार की तरफ से 100 करोड़ रुपए की राशि और जारी की गई है। 

रोड के टेंडर हो चुके हैं और पहले चरण की रोड बनाने का वर्क भी अलॉट हो चुका है और बाकी रोड के टेंडर हो रहे हैं। जब यह सड़क बनेगी तो इससे अम्बाला को बहुत लाभ होने वाला है। रिंग रोड से कई और सड़के भी जुड़ रही है जिनमें अम्बाला-दिल्ली वाया शामली, अम्बाला से मोहाली, अम्बाला से कालाअम्ब जुड़ रही है। अच्छी सड़के होना देश हित में है।

हमारे देश में वैक्सीनेशन पर क्रांतिकारी कार्य हुआ, नेजल वैक्सीन आ गई है : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश ने वैक्सीनेशन में क्रांतिकारी कार्य किया है, बाकी देशों में कारगर वैक्सीनेशन न होने की वजह से वहां कोरोना की चौथी लहर आई। हमारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर भारत में वैक्सीन बनाई और अब नेजल वैक्सीन आ गई है और जो इसे लगाना चाहता, उसे लगाई जाएगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं आने पर गृह मंत्री विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “तिरंगे से कोई मतभेद नहीं होना चाहिए”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के राजभवन में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होने पर गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह देश का अपमान है। आपस में जितने भी मतभेद हो मगर तिरंगे से कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस से किसी प्रकार का मतभेद नहीं होना चाहिए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , #RepublicDay , #26january , Republic Day , 74th Republic Day , 74th Republic Day of India , 26 january

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD