Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

अयोध्या में 4 बुजुर्ग महिलाओं से रेप व मर्डर के आरोप में युवक गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, Ayodhya, Crime News Ayodhya, Rape News, Rape News Ayodhya, Rape, Rapist, Murder
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 26 Jan 2023

अयोध्या में पुलिस ने 50 दिनों में चार बुजुर्ग महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटनाएं अयोध्या और बाराबंकी जिलों में हुईं। पुलिस ने दावा किया कि युवक ने बिना किसी कारण के अनजान महिलाओं की हत्या कर दी। 

आरोपी को अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अयोध्या के एडिशनल एसपी अतुल कुमार सोनकर ने कहा, आरोपी अमरेंद्र ने बाराबंकी में तीन और अयोध्या में एक महिला की हत्या की। उसने चारों हत्याओं को एक ही तरीके से अंजाम दिया।पहले उसने महिलाओं के बलात्कार किया और फिर उन्हें मार डाला। 

पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की थी और बाराबंकी पुलिस की छह टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थीं। जनता से पुलिस से उसे गिरफ्तार करने की अपील भी की थी।5 दिसंबर 2022 को मवई के खुशीटी गांव की 60 वर्षीय महिला सुबह घर से निकली थी। 

शाम तक जब वह नहीं लौटी, तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस को अगले दिन उसका नग्न शरीर मिला। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। 17 दिसंबर को रामसनेही घाट स्थित इब्राहिमाबाद गांव के एक खेत में 62 वर्षीय महिला की लाश इसी तरह की अवस्था में मिली थी। 

बाराबंकी के रामसनेही घाट थाने से 3 किमी दूर ठठरहा गांव में 29 दिसंबर को एक महिला लापता हो गई थी। अगले दिन उसका शव खेत में मिला था। यह महिला 55 साल की थी और हत्या का पैटर्न भी ऐसा ही था। उसके साथ रेप भी किया गया। पुलिस आश्वस्त थी कि हत्याएं एक व्यक्ति द्वारा की गई थीं, एक साइको किलर जो बुजुर्ग और मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को लक्षित कर रहा था। 

इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाई गईं। अयोध्या में रुदौली सर्कल के डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा, हमें मवई थाना क्षेत्र के उन्हौना गांव से सूचना मिली कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने एक महिला पर हमला किया और उसके साथ बलात्कार करने और उसका गला घोंटने की कोशिश की। 

स्थानीय निवासियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने बाराबंकी और अयोध्या में अन्य महिलाओं के साथ बलात्कार किया और उनकी हत्या कर दी। उसने यह भी स्वीकार किया कि जब भी उसने अधेड़ और बुजुर्ग महिलाओं को सुनसान जगहों पर अकेला पाया, तो उसने अपराध किए।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Ayodhya , Crime News Ayodhya , Rape News , Rape News Ayodhya , Rape , Rapist , Murder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD