Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया

 

भगवंत मान ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का किया दौरा, देश भर में निवेश के लिए पंजाब को सबसे पसन्दीदा राज्य के तौर पर दर्शाया

स्टॉक एक्सचेंज में मार्केट खुलने का संकेत घंटी बजाने की रस्म निभाई

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Bombay Stock Exchange, BSE
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई/चंडीगढ़ , 24 Jan 2023

Last updated on: Jan 24, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी. एस. ई.) का दौरा किया और राज्य को देश भर में निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान के तौर पर दर्शाया। मुख्यमंत्री ने आज यहां बी. एस. ई. में घंटी बजाने (मार्केट खुलने का संकेत) की रस्म अदा करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये पंजाब को कारोबार के लिए अथाह मौकों की धरती के तौर पर दर्शाया और कंपनियों को राज्य में निवेश करने का न्योता दिया। 

उन्होंने कहा कि देश के औद्योगिक केंद्र के तौर पर तेज़ी से उभर रहे पंजाब में निवेश करने के साथ उद्यमियों को काफी लाभ होगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में संपूर्ण भाईचारक सांझ, शांति और सदभावना है, जो राज्य के सर्वपक्षीय विकास और खुशहाली के लिए मुख्य तौर पर ज़िम्मेदार है।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को अपने कारोबार को फैलाने के लिए बढ़िया बुनियादी ढांचे, उचित बिजली सप्लाई, हुनरमंद मानवीय साधनों और बेहतरीन औद्योगिक और कामकाजी सभ्याचार के साथ भरपूर अनुकूल माहौल का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। 

उद्योगपतियों का पंजाब में स्वागत करते हुये उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नये विचारों और नयी खोजों के लिए हमेशा तैयार है। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश का औद्योगिक केंद्र बन कर उभरेगा।

अगले महीने एस. ए. एस. नगर में होने वाले पंजाब निवेश सम्मेलन में शामिल होने के लिए उद्योगपतियों को न्योता देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि 23-24 फरवरी को होने वाला यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा, जो राज्य के औद्योगिक विकास को काफी बढ़ावा देगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस प्रतिष्ठित समागम के प्रबंधों को पहले ही अंतिम रूप दे दिया है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने का मुख्य मंतव्य नौजवानों के लिए रोज़गार के नये रास्ता खोल कर शिक्षित युवाओं के विदेशों में जाने के रुझान को रोकना है। इस मौके पर बीएसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुन्दरमन आर ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bombay Stock Exchange , BSE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD