Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आर्यन सबालेंका और बेलिंडा बेंसिक चौथे दौर में भिड़ेंगी

Sports News,Tennis, Tennis Player, Australian Open 2023, Belinda Bencic, Aryna Sabalenka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 21 Jan 2023

Last updated on: Jan 21, 2023, 00:00 IST

पांचवीं सीड आर्यन सबालेंका और 12वीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेंसिक ने शनिवार को तीसरे दौर के मुकाबले जीतकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। बेंसिक ने इटली की कैमिला जियोर्जी को 6-2 7-5 से हराया जबकि सबालेंका ने 2023 में अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखते हुए अपनी पूर्व युगल जोड़ीदार एलिस मर्टेन्स को 6-2, 6-3 से हरा दिया। 

बेंसिक और जियोर्जी का 2019 के बाद से मुकाबला नहीं हुआ था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक की स्वर्ण विजेता बेंसिक को जियोर्जी के खिलाफ करियर मुकाबलों में 3-2 की बढ़त हासिल थी। वह एडिलेड इंटरनेशनल खिताब जीतने के साथ जनवरी से अपराजित चल रही थीं। बेंसिक ने पहले सेट में अपना दबदबा बनाते हुए तीसरे और सातवें गेम में जियोर्जी की सर्विस तोड़ी और यह सेट 6-2 से जीत लिया। 

दूसरे सेट में बेंसिक ने तीसरे गेम में जियोर्जी की सर्विस फिर तोड़ी। बेंसिक ने आठवें गेम में जियोर्जी की कड़ी चुनौती पर काबू पाते हुए अपनी सर्विस बरकरार रखी और 5-3 की बढ़त बना ली। जियोर्जी ने 10वें गेम में ब्रेक हासिल किया और स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। 

लेकिन स्विस खिलाड़ी ने 11वें गेम में जियोर्जी की सर्विस तोड़ी और अपनी सर्विस बरकरार रख एक घंटे 40 मिनट में मुकाबला जीत लिया। दो वर्ष पहले सबालेंका और मर्टेन्स ने अपना दूसरा बड़ा युगल खिताब जीता था जो एक टीम के रूप में उनका पांचवां खिताब था। लेकिन सबालेंका के एकल पर ध्यान केंद्रित करने के फैसले ने इस जोड़ी को तोड़ दिया। 

सबालेंका का मर्टेन्स के खिलाफ 4-2 का रिकॉर्ड था और उन्होंने इसे बढ़ाते हुए मर्टेन्स को इस बार भी पीट दिया। इस बीच चीन की शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी झांग शुआई ने अमेरिकी क्वालीफायर कैटी वोलिनेट्स को 6-3, 6-2 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। 23वीं सीड झांग ने दूसरे सेट के छठे गेम में ब्रेक हासिल किया और एकतरफा मुकाबले को 63 मिनट में समाप्त कर दिया।

झांग ने 20 विनर्स लगाते हुए 21 वर्षीय वोलिनेट्स को ध्वस्त कर दिया। वोलिनेट्स ने दूसरे दौर में नौंवीं सीड वेरोनिका कुदेरमेटोवा को 6-4, 2-6, 6-2 से हराकर सनसनी फैलाई थी लेकिन झांग के खिलाफ वह ऐसा कोई कमाल नहीं कर सकीं। झांग 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2019 में विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं थीं। 

उस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें पूर्व नंबर एक कैरोलिना प्लिसकोवा को हराना होगा जिन्होंने रूस की वारवरा ग्राचेवा को 6-4, 6-2 से हराया। अंतिम 16 में झांग के साथ उनकी हमवतन झू लिन जुड़ गयी हैं जिन्होंने छठी सीड मारिया सकारी को 7-6(3), 1-6, 6-4 से हराकर अपने करियर की बड़ी जीत हासिल की। 

झू का अगला मुकाबला 24वीं सीड विक्टोरिया अजारेंका से होगा जिन्होंने 2012 और 2013 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। अजारेंका ने तीसरे दौर में 10वीं सीड मेडिसन कीज को 1-6, 6-2, 6-1 से पराजित किया।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Australian Open 2023 , Belinda Bencic , Aryna Sabalenka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD