Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

'इमरजेंसी' बनाने के दौरान कंगना रनौत ने गिरवी रखी थी अपनी संपत्तियां

Kangana Ranaut, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Emergency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jan 2023

Last updated on: Jan 21, 2023, 00:00 IST

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' के लिए एक्िंटग शेड्यूल पूरा कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें फिल्म बनाने से रोकने का भरपूर प्रयास किया, इसके चलते उन्हें अपनी संपत्तियों को गिरवी रखना पड़ा। कंगना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से बीटीएस की कई तस्वीरें साझा कीं और 'इमरजेंसी' में काम करने के अपने अनुभव के बारे में एक नोट शेयर किया। 

एक्ट्रेस ने कहा, जैसे कि मैंने आज एक अभिनेता के रूप में 'इमरजेंसी' को खत्म किया है। मेरी जिंदगी का एक सबसे ज्यादा गौरवशाली पल खत्म हुआ है। ऐसा लग सकता है कि मैंने इसे आराम से पार कर लिया, लेकिन सच्चाई इससे बहुत दूर है। अपनी सभी संपत्तियों को गिरवी रखने से लेकर अपने पहले शेड्यूल के दौरान डेंगू से ग्रस्त होने तक, खतरनाक रूप से कम ब्लड सेल्स कम होने के बावजूद इसे फिल्माने से लेकर, एक व्यक्ति के रूप में मेरे कैरेक्टर का गंभीर परीक्षण था।''

''मैं सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं के बारे में बहुत खुलकर बताती रही हूं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने यह सब शेयर नहीं किया, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वे लोग जो बेवजह चिंता करते हैं और जो मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं और मुझे पीड़ित करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, मैं उन्हें अपने दर्द का सुख नहीं देना चाहती थी।''

उन्होंने कहा, साथ ही मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं कि अगर आपको लगता है कि सिर्फ अपने सपनों के लिए कड़ी मेहनत करना या जो आप चाहते हैं वह काफी है, तो फिर से सोचें क्योंकि यह सच नहीं है।''''अपने आप को तब तक थामे रहिए जब तक आप कर सकते हैं। 

आप भाग्यशाली हैं अगर जिदंगी आपको बख्शती है, लेकिन अगर आप टूट जाते हैं और टुकड़ों में बिखर जाते हैं, जश्न मनाएं, क्योंकि यह आपके पुनर्जन्म का समय है। यह मेरे लिए एक पुनर्जन्म है और मैं ऐसा जीवंत महसूस करती हूं जैसा पहले कभी नहीं था। मेरे लिए ऐसा करने के लिए मेरी जबरदस्त प्रतिभाशाली टीम को धन्यवाद, जो लोग मेरी परवाह करते हैं, कृपया जान लें कि मैं अब एक सुरक्षित जगह पर हूं। 

अगर मैं सुरक्षित नहीं होती तो मैं यह सब शेयर नहीं करती। कृपया चिंता न करें, मुझे केवल आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।'एक्ट्रेस 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। कंगना द्वारा निर्देशित फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशक नायर, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े भी लीड रोल में हैं। 

कंगना के पास सर्वेश मेवाड़ा की 'तेजस' भी है, जिसमें वह एक भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनकी फिल्म 'द अवतार: सीता' पाइपलाइन में है।

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Emergency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD