Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

सुनील गावस्कर ने सरफराज खान के चयन न होने पर बोले, साइज पर मत जाओ, स्कोर या विकेट पर जाओ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sunil Gavaskar, Sarfaraz Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को नहीं चुनने पर चयनकर्ताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि क्रिकेटरों को उनके साइज के आधार पर नहीं बल्कि उनके मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर आंका जाना चाहिए। 

सरफराज घरेलू क्रिकेट में विशेष रूप से प्रथम श्रेणी मैचों में काफी रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में, उन्होंने केवल 12 मैचों में 136.42 की औसत से 1,910 रन बनाए हैं। मंगलवार को, उन्होंने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में दिल्ली के खिलाफ एक और शतक (125) लगाया, जिससे यह इस बल्लेबाज का 13वां प्रथम श्रेणी शतक और सीजन का तीसरा शतक था, जिससे लोग सवाल उठा रहे हैं कि सरफराज को भारतीय टेस्ट टीम में जगह क्यों नहीं मिली। 

उन्होंने कहा, "यदि आप केवल सही साइज वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं, तो वे एक फैशन शो में जा सकते हैं और कुछ अन्य मॉडल ढूंढ सकते हैं। उनके हाथों में बल्ला और गेंद देकर सुधार सकते हैं। क्रिकेट इस तरह से नहीं चलता है।"गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा था, "आपके पास सभी साइज वाले क्रिकेटर हैं। 

आकार पर मत जाइए, स्कोर या विकेट पर जाइए। जब वह शतक बनाते हैं तो ऐसा नहीं होता कि वह फिट नहीं है। इसलिए, वह सब आपको मैदान पर बेहतर करके बताते हैं कि आदमी फिट है।"गावस्कर ने आगे कहा कि सरफराज अनफिट नहीं है क्योंकि वह रणजी ट्रॉफी में समय-समय पर बड़े शतक लगा रहे हैं।"

आप रन कैसे बना सकते हैं? मुझे लगता है अगर आप अनफिट हैं, तो आप शतक नहीं लगा पाएंगे।"उन्होंने आगे कहा, "क्रिकेट फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण चीज है। यो-यो टेस्ट एकमात्र मानदंड नहीं हो सकता। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि वह व्यक्ति क्रिकेट के लिए फिट भी है। 

यदि वह व्यक्ति, जो भी हो, क्रिकेट खेलने के लिए फिट है, तो मैं मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई समस्या होनी चाहिए।"सरफराज अब प्रथम श्रेणी की 53 पारियों के बाद बल्लेबाजी औसत के मामले में केवल सर डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। गावस्कर ने यह भी कहा कि सरफराज जल्द ही भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाएंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sunil Gavaskar , Sarfaraz Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD