Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुप्रीम कोर्ट का गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपये जुर्माना लगाने के सीसीआई के आदेश पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court, Supreme Court of India, Google, Google, San Francisco, World News, Sundar Pichai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को गूगल को झटका देते हुए राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। याचिका में तकनीकी दिग्गज पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। 

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और जे.बी. पारदीवाला ने एनसीएलएटी के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए इसे 31 मार्च तक गूगल की अपील का निपटान करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि मेरिट के आधार पर इस अदालत की कोई भी राय एनसीएलएटी के समक्ष मामले को प्रभावित करेगी। 

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि सीसीआई के आदेश के अनुपालन की अवधि और एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जाती है। सुप्रीम कोर्ट 11 जनवरी को एनसीएलएटी के एक फैसले के खिलाफ गूगल की अपील पर विचार करने को सहमत हो गया था। जिसमें सीसीआई द्वारा कथित प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के लिए उस पर लगाए गए 1,337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। 

एनसीएलएटी में झटका लगने के बाद गूगल ने शीर्ष अदालत का रुख किया, जिसने एंड्रॉइड मोबाइल डिवाइस इकोसिस्टम मामले में कई बाजारों में प्रमुख स्थिति के दुरुपयोग पर सीसीआई के आदेश पर रोक नहीं लगाई। सीसीआई ने पिछले साल अक्टूबर में आदेश पारित किया था और गूगल ने दो महीने बाद दिसंबर में अपील दायर की थी, इसलिए एनसीएलएटी ने जल्दबाजी न दिखाते हुए इस महीने की शुरुआत में अंतरिम आदेश पारित किए। 

इसने गूगल को जुर्माना राशि का 10 प्रतिशत जमा करने का निर्देश दिया। ट्रिब्यूनल ने कहा था कि अपील दायर करने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई गई, इसलिए गूगल को अंतरिम राहत के लिए दबाव बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने गूगल का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ए.एम. सिंघवी से कहा : "डॉ. सिंघवी, आपने हमें डेटा के संदर्भ में जो कुछ भी दिया है, वह वास्तव में आपके तर्क के विरुद्ध है।"

सीजेआई ने कहा, "प्रभुत्व की दृष्टि से आप इसे किस तरह देखते हैं .. डेटा 15,000 एंड्रॉइड मॉडल, 500 मिलियन संगत डिवाइस, 1500 ओईएम को इंगित करता है।ओईएम का सीधे अंतिम उपभोक्ता पर प्रभाव पड़ता है।"सिंघवी ने कहा, "मैं इस पारिस्थितिकी तंत्र में खिलाड़ियों में से एक हूं, और लोग गूगल प्ले स्टोर को इसकी उत्कृष्टता के कारण चुनते हैं न कि प्रभुत्व के कारण।"

उन्होंने कहा कि अगर एंड्रॉइड नहीं होता तो क्या टेलीफोनी में यह क्रांति हुई होती? सिंघवी ने आगे तर्क दिया कि कोरिया में एक अलग उपयोगकर्ता वर्ग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गूगल का वजूद इसकी उत्कृष्टता के कारण है न कि प्रभुत्व के कारण।"पिछले साल अक्टूबर में सीसीआई ने एंड्रॉइड मोबाइल उपकरणों के संबंध में कई बाजारों में अपनी प्रभावपूर्ण स्थिति का दुरुपयोग करने के कारण कंपनी पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

सीसीआई ने प्ले स्टोर नीतियों के संबंध में अपनी प्रभावी स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए कंपनी पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया।

 

Tags: Supreme Court , Supreme Court of India , Google , Google , San Francisco , World News , Sundar Pichai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD