Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरफराज खान को नजरअंदाज करने के लिए चयनकर्ताओं पर भड़के वेंकटेश प्रसाद

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Venkatesh Prasad, Sarfaraz Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jan 2023

Last updated on: Jan 18, 2023, 00:00 IST

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को नजरअंदाज करने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की आलोचना करते हुए कहा कि इस बल्लेबाज को बाहर करना घरेलू क्रिकेट के लिए सही नहीं है। अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, मुंबई के इस बल्लेबाज ने मंगलवार को दिल्ली के खिलाफ 155 गेंदों में 125 रन बनाए, जो मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन का उनका तीसरा शतक है। 

बीसीसीआई डोमेस्टिक के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट का हवाला देते हुए, प्रसाद ने लिखा, "3 ब्लॉकबस्टर घरेलू सीजन के बावजूद टेस्ट टीम में उनका न होना न केवल सरफराज खान के साथ गलत है, बल्कि यह घरेलू क्रिकेट के लिए एक निराशाजनक फैसला है।"

पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में, उन्होंने केवल 12 मैचों में 136.42 की औसत से 1,910 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2019-20 सीजन में 6 मैचों में 928 रन और 2021-22 सीजन में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए हैं। इस सीजन की आठ पारियों में सरफराज ने तीन शतकों के साथ 111.20 की औसत से 556 रन बनाए हैं।

पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में, उन्होंने केवल 12 मैचों में 136.42 की औसत से 1,910 रन बनाए हैं। भारत और आस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार टेस्ट खेलेंगे, जो 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Venkatesh Prasad , Sarfaraz Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD