Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

नेपाल विमान हादसा : 68 शव बरामद, 12 की पहचान हुई

Hadsa World, Hadsa, Nepal, Hadsa Nepal, Plane Crash, Nepal Plan Crash
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काठमांडू , 15 Jan 2023

Last updated on: Jan 15, 2023, 00:00 IST

नेपाल के पोखरा में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए येती एयरलाइंस के विमान के मलबे से बचावकर्मियों ने अब तक कुल 68 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एक एटीआर-72 विमान सुबह करीब 10.30 बजे नयागांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

विमान में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 68 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य शामिल थे। येती एयरलाइंस के मुताबिक, विमान पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यात्रियों में तीन शिशु, तीन बच्चे और 62 वयस्क शामिल थे। 

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, मृतक यात्रियों में 53 नेपाली नागरिक, पांच भारतीय, चार रूसी, एक आयरिश, एक ऑस्ट्रेलियाई और अन्य शामिल हैं। काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बचाव समन्वय केंद्र ने कहा कि शेष चार शवों की तलाश की जा रही है। 

आग से झुलसे 68 शवों में से 12 की पहचान हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि शवों की पहचान के बाद उन्हें उनके परिवार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी। कास्की पुलिस अधीक्षक अजय केसी के मुताबिक, 64 पीड़ितों के शवों को पोखरा शहर के पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज ले जाया गया है। 

चार अन्य के शवों को खोजने के लिए सशस्त्र पुलिस बल के चार जवानों को सेटी नदी की चट्टान में तैनात किया गया है। इस बीच, दुर्घटना के बाद रविवार मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें दुर्घटना में जान गंवाने वालों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 

मंत्रिमंडल की बैठक ने दुर्घटना की जांच के लिए संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व सचिव नागेंद्र घिमिरे की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक घरेलू एयरलाइन के विमान उड़ान भरने से पहले कठोर निरीक्षण से गुजरते हैं।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Nepal , Hadsa Nepal , Plane Crash , Nepal Plan Crash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD