Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरफराज खान को नजरअंदाज किए जाने पर भड़के विशेषज्ञ और प्रशंसक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sarfaraz Khan, Suryakumar Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2023

Last updated on: Jan 14, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रीय चयन समिति के सफेद बॉल विशेषज्ञ सूर्यकुमार यादव को लाल बाल विशेषज्ञ सरफराज खान पर प्राथमिकता देकर भारतीय टीम में शामिल किये जाने के फैसले पर विशेषज्ञ और प्रशंसकों ने सवाल उठाये हैं। पूर्व भारतीय ओपनर और जाने माने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले पहले व्यक्ति थे। 

उन्होंने कहा कि घरेलू लाल बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्टों के लिए नहीं चुने जाने पर सरफराज खुद को ठगा सा महसूस कर रहे होंगे। चयनकर्ताओं ने शुक्रवार शाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्टों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है। 

भारत के लिए टी20 में शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार ने दिसम्बर 2010 में अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था। सूर्य ने उस फॉर्मेट में 44.79 के औसत से 5549 रन बनाये हैं। आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर चयन का विश्लेषण करते हुए कहा, " सरफराज का नाम नहीं है। 

वह खुद को ठगा सा महसूस कर रहे होंगे क्योंकि उनका नाम होना चाहिए था। बुमराह भी नहीं हैं। यह एक और खबर है लेकिन मैं सरफराज का नाम न होने पर ज्यादा चिंतित हूं।"25 वर्षीय सरफराज पिछले दो सत्रों में घरेलू क्रिकेट में शीर्ष परफार्मर रहे हैं। पिछले 36 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 80.47 के औसत से 3380 रन बनाये हैं जिसमें 12 शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। 

उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 301 रन रहा है। यही कारण है कि आकाश चोपड़ा का मानना है कि सरफराज को सूर्यकुमार के मुकाबले चुना जाना चाहिए था। आकाश ने कहा,"सरफराज ने भारतीय टीम में होने के लिए सब कुछ किया है क्योंकि सरफराज का औसत 80 है और केवल डॉन ब्रैडमैन का उतने मैचों में उनसे ज्यादा का औसत है। 

मैं इस फैसले से निराश हूं। यदि किसी का घरेलू सत्र इतना अच्छा चल रहा हो तो उसे उसके लिए ईनाम दिया जाना चाहिए।"जाने-माने कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इसे सरफराज के लिए कड़ा फैसला बताया। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर आकाश चोपड़ा के विचारों से सहमति जताई कि सरफराज को मौका मिलना चाहिए था। 

एक प्रशंसक शिवानी शुक्ला ने लिखा, "सरफराज के मुकाबले सूर्यकुमार को चुना जाना रणजी ट्रॉफी का अपमान है। जो खिलाड़ी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतना निरंतर रहा हो, उसे मौका मिलना चाहिए। एक बार फिर इस समिति द्वारा अटपटा चयन।"इस मुद्दे पर नौ फरवरी से नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट तक बहस चलती रहेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sarfaraz Khan , Suryakumar Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD