Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांचीपुरम में छात्रा से गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

Rape News, Rape, Rapist, Kanchipuram, Gang Rape, Rape News Kanchipuram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 14 Jan 2023

Last updated on: Jan 14, 2023, 00:00 IST

तमिलनाडु के कांचीपुरम के बाहरी इलाके में एक कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पांच लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भयानक घटना गुरुवार की रात को तब हुई, जब पांच आरोपियों ने 19 वर्षीय छात्रा और उसके प्रेमी को बेंगलुरू-पुडुचेरी बाहरी रिंग रोड के पास एक सुनसान जगह पर घेर लिया। 

मौके पर अक्सर स्थानीय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जो शराब का सेवन करते हैं और ऐसी अन्य गतिविधियों में शामिल होते हैं। कांचीपुरम राजधानी चेन्नई से 85 किमी दूर स्थित है। गरुवार शाम करीब 7 बजे युगल मौके पर पहुंचे थे। पास में ही शराब पी रहे दो आरोपियों की नजर उन पर पड़ी, इसके बाद दोनों के साथ तीन और लोग जुड़ गए। 

आरोपी चाकू की नोंक पर छात्रा को कुछ दूर खींच ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। कांचीपुरम के पुलिस उपाधीक्षक पी. जूलियस सीजर ने कहा, छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

पुलिस एक आरोपी विमल कुमार को ट्रैक करने में कामयाब रही, जिसका नाम अन्य अपराधियों ने वारदात के दौरान लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बाद में मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश, और थेन्नारासु को गिरफ्तार कर लिया।सभी पर बलात्कार का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Tags: Rape News , Rape , Rapist , Kanchipuram , Gang Rape , Rape News Kanchipuram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD