Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

प्रवासी भारतीयों के मसलों के हल के लिए पंजाब में और अधिक फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित की जाएंगी

कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल इस सम्बन्धी जल्द ही चीफ़ जस्टिस को मिलेंगे

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान की दुनिया भर में बसने वाले प्रवासी पंजाबियों की सभी जायज़ शिकायतों का निपटारा करने की प्रतिबद्धता के साथ प्रवासी भारतीय मामले विभाग ने विशेष तौर पर प्रवासी भारतीयों से सम्बन्धित मामलों के लिए और अधिक फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने सम्बन्धी कार्यवाही आरंभ कर दी है। प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल इस सम्बन्धी कानूनी और अन्य रूप-रेखा बनाने के बारे में जल्द ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस को मिलेंगे।  

पंजाब भर में आयोजित ‘प्रवासी पंजाबियों के साथ मिलनी’ प्रोग्राम के दौरान आईं शिकायतों की स्थिति सम्बन्धी आज यहाँ पंजाब भवन में एन.आर.आईज़ मामले विभाग के अधिकारियों, ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई., कमिश्नर एन.आर.आई. सभा के साथ मीटिंग करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह एनआरआईज़ फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना के लिए प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए कानूनी रूप-रेखा तैयार करने सम्बन्धी जल्द ही चीफ़ जस्टिस के साथ मीटिंग करेंगे।  

कैबिनेट मंत्री ने प्रवासी भारतीयों को अपेक्षित कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए कानूनी सलाहकार तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों को इन ‘मिलनी प्रोग्रामों’ के दौरान आईं लगभग 50 प्रतिशत शिकायतों को प्रवासी भारतीयों के मामलों के लिए विशेष रूप से नियुक्त किए गए नोडल अफसरों के द्वारा हल करने के आदेश दिए।  

प्रवासी भारतीयों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार द्वारा हरेक कदम उठाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर, नोडल अफ़सरों, तहसीलदारों और स्टेशन हाऊस अफ़सरों (एस.एच.ओज़), पटवारियों और थाना मुंशियों को अर्ध सरकारी (डी.ओ.) पत्र जारी करने के लिए भी कहा, जिससे पंजाबी प्रवासी भारतीयों के सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए हर अपेक्षित मदद और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को सम्बन्धित एन.आर.आईज़ नोडल अफ़सरों के बारे में उनके संपर्क विवरणों के साथ जि़ला वार जानकारी देने के लिए भी कहा।  

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि विभिन्न स्तरों पर प्रवासी भारतीयों के मसलों के हल के लिए कानूनी विशेषज्ञों का पैनल भी गठित किया जायेगा। उन्होंने ‘एन.आर.आईज़ मिलनी प्रोग्राम’ के दौरान हल किए गए मामलों के बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट भी तलब की।  

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD