Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

विकास के लिये धन की कोई कमी नहीं : आशीष बुटेल

निगम बैठक में बोले सीपीएस

Ashish Butail, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक की। निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद राज कुमार, सोना सूद, दिलबाग सिंह, शशि डिंपल, गोपाल चंद्र नाग, संजय राठौर, इंदु ठाकुर, निशा राज, नीलम मलिक, संतोष अकेला निशा देवी, विनय कुमार और मोनिका शर्मा सहित नगर निगम के आयुक्त डॉ विक्रम महाजन, संयुक्त आयुक्त एस एम सैनी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

आशीष ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड  क्षेत्र में योजनात्मक तरीके से जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य योजनाओं को तैयार करने की अपील की। उन्होंने आश्वाशन दिलाया कि विकास कार्यों के लिये धन की कोई कमी आड़े नहीं आयेगी और सरकार विकास कार्यों के लिये पूर्ण सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग किसी सूरत में नहीं होना चाहिये और निगम अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी रूप में समझौता ना हो। उन्होंने कि शहर में पार्किंग स्थलों के कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिये और शहर में छोटे-छोटे पार्किंग स्थानों को चिन्हित कर लोगों को अधिक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। 

उन्होंने निगम क्षेत्र में लगाई गई सौरऊर्जा लाइटों के पूर्ण रूप में नहीं जलने पर निगम अधिकारियों को इनकी गुणवत्ता की जांच करवाने तथा इसमे किसी रूप में अनियमिताएं पाए जाने पर  कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बेहतर शौचालय, पार्किंग, सड़क सुविधाएं, पार्क और खेल मैदान इत्यादि बनाने के लिये कार्ययोजना तैयार करने का भी आह्वान किया।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD