Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

सांबा में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया

Samba, Deputy Commissioner Samba, Anuradha Gupta, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Samba, Road Safety Week
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सांबा , 11 Jan 2023

Last updated on: Jan 11, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता ने आज निरीक्षण और प्रमाणन केंद्र विजयपुर से सप्ताह भर चलने वाले सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया।उपायुक्त ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों को लागू करना और सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता आवश्यक है।

उपायुक्त सांबा ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि युवाओं और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने के लिए रैली (जागरूकता के लिए वाक) को झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें निजी और सरकारी दोनों संस्थानों के डिग्री कॉलेज के छात्रों, एनसीसी कैडेटों और अन्य आम लोगों ने भाग लिया। 

रैली विजयपुर से शुरू होकर सुपवाल में समाप्त हुई।इस अवसर पर बोलते हुए एआरटीओ परिवहन विभाग रेहाना तबस्सुम ने कहा कि जागरूकता की कमी और तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। 

उन्होंने कहा कि इस सड़क सुरक्षा माह के कारण जनता को काफी लाभ होगा क्योंकि सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए एक सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जैसे ड्राइवरों के लिए स्वास्थ्य जांच, पैम्फलेट का वितरण, वॉकथॉन, रक्तदान शिविर आदि षामिल है। 

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अजय शर्मा, डीटीआई, यातायात कर्मी के अलावा अन्य जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जनता भी उपस्थित थी।

 

Tags: Samba , Deputy Commissioner Samba , Anuradha Gupta , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Samba , Road Safety Week

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD