Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत; सड़क हादसों में मृत्यु दर घटाने के लिए सम्बन्धित पक्षों को ज़ोरदार प्रयास करने का आह्वान

ट्रैफिक़ पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, स्थानीय सरकारें और शिक्षा विभाग आयोजित करेंगे विभिन्न गतिविधियाँ

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jan 2023

Last updated on: Jan 11, 2023, 00:00 IST

राज्य में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज सड़क हादसों में मृत्यु दर घटाने के लिए समूह सम्बन्धित पक्षों को ज़ोरदार प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हादसों में जा रही मौतों को रोकने के लिए सम्बन्धित विभागों, समाज सेवी संस्थाओं और खासकर राहगीरों को ज़िम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी और एक हफ्ते की बजाय सारा साल ख़ुद को सड़क सुरक्षा को समर्पित करना पड़ेगा।  

सडक़ीय यातायात और राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार 11 से 17 जनवरी, 2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के फ़ैसले के अंतर्गत पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा काऊंसिल द्वारा करवाए गए प्रोग्राम का आग़ाज़ करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि ज़्यादातर बड़े और घातक हादसे दिसंबर से फ़रवरी तक धुंध के मौसम के दौरान घटते हैं, जिनको घटाना बड़ी चुनौती है और इसलिए विशेष मुहिम की ज़रूरत है। 

उन्होंने ट्रैफिक़ पुलिस को निर्देश दिए कि धुंध के मौसम के दौरान हादसों का कारण बन रहे सडक़ों पर खड़े भारी वाहनों के चालान किए जाएँ। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब रोड एक्सीडेंट रिपोर्ट-2021 के अनुसार राज्य में सड़क हादसों में लगभग 4589 लोगों की मौत हुई और रोज़ाना 13 लोग अपनी जान गवां रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल सड़क हादसों में से 72 प्रतिशत सड़क हादसे राष्ट्रीय और राजमार्गों पर होते हैं और 60 प्रतिशत सड़क हादसे ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में मरने वाले 70 प्रतिशत लोग 18 से 45 साल उम्र के होते हैं। राज्य में हादसों के लिहाज़ से ज़िला रोपड़, फ़तेहगढ़ साहिब और मोहाली सबसे आगे हैं, जबकि जालंधर और लुधियाना शहर सबसे अधिक हादसों वाले शहर बन गए हैं।सड़क सुरक्षा और हादसों में लोगों की जान बचाने जैसे कल्याण कार्यों में जुटीं समाज-सेवी संस्थाओं की सराहना करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा ऐसी संस्थाओं और व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। 

उन्होंने समाज-सेवी संस्थाओं को बढ़-चढक़र समाज कल्याण के कार्यों में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि वह सड़क सुरक्षा के लिए सरकार को सुझाव दे, जिससे लोगों की जान की रक्षा की जा सके।मीटिंग के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन श्री विकास गर्ग, डायरैक्टर जनरल लीड एजेंसी श्री आर. वेंकट रत्नम, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर श्री मौनिश कुमार, ए.डी.जी.पी. (ट्रैफिक़) श्री ए.एस. राए और एन.एच.ए.आई. समेत लोक निर्माण विभाग (बी.एंड.आर), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंजाब मंडी बोर्ड, स्कूल शिक्षा आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान करवाई जाएंगी विभिन्न गतिविधियाँ

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभागों द्वारा समाज-सेवी संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न गतिविधियाँ करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक़ पुलिस द्वारा साइकिल/दो पहिया वाहन रैलियाँ, रिफलेक्टर लगाना, चालकों की सेहत जांच, ओवर स्पीडिंग व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मुहिम, सीट बैल्ट और हेलमेट पहनने संबंधी जागरूकता मुहिम, साईन बोर्ड लगाने आदि की मुहिम चलाई जाएगी। 

ट्रांसपोर्ट, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझे तौर पर ट्रक ऑपरेटरों और ट्रैफिक़ कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं आँखों की जाँच के कैंप, लोक निर्माण विभाग और भारतीय राजमार्ग अथॉरिटी द्वारा अधिक हादसों वाले स्थानों पर साईन बोर्ड लगाए जाएंगे, पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग द्वारा संपर्क सड़कों के आस-पास सफ़ाई मुहिम शुरु की जाएगी, स्थानीय निकाय विभाग द्वारा म्यूंनिसिपल की हदों के अंदर अधिक हादसों वाले मोड़ों पर स्ट्रीट लाईटें और कैमरे लगाए जाएंगे।

इसी तरह स्कूल, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभागों द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को सड़क हादसे घटाने संबंधी और विद्यार्थियों को आने-जाने के लिए निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन सेवा अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का सुचारू प्रबंधन और लोगों को शामिल करना सुनिश्चित बनाएं।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD