Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी सदी में एक बार पैदा होता हैं : कपिल देव

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sachin Tendulkar, Viv Richards, Virat Kohli, Ricky Ponting, Suryakumar Yadav, Kapil Dev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2023

Last updated on: Jan 09, 2023, 00:00 IST

श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से चकित 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने उनकी बल्लेबाजी कौशल की तुलना सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्डस, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में यादव ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों पर 112 रनों की शानदार पारी खेली। 

उन्होंने टीम इंडिया को पांच विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की, जिसके बाद गेंदबाजों ने मेहमान टीम को सिर्फ 137 रनों पर समेट दिया। उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया, "कभी-कभी मेरे पास शब्दों की कमी होती है कि मैं उनकी पारी का वर्णन कैसे करूं। 

जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते हैं, तो हमें लगता है कि किसी दिन कोई ऐसा खिलाड़ी होगा, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि वह भी उस सूची का हिस्सा है।" उन्होंने आगे बताया, "वाकई भारत में बहुत टैलेंट है और जिस तरह की क्रिकेट वह खेलता है, वह लैप फाइन लेग के ऊपर एक शॉट मारता है, फिर इससे गेंदबाज डर जाता है क्योंकि वह खड़ा होकर मिड-ऑन और मिड-विकेट पर छक्का मार सकता है। 

यही शॉट गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को बिगाड़ देता और सोचने पर मजबूर करता है कि आगे क्या योजना बनाऊं। मैंने डिविलियर्स, विवियन रिचर्डस, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज देखे हैं, लेकिन बहुत कम लोग गेंद को इतनी सफाई से हिट कर पाते हैं। सूर्यकुमार यादव को सलाम। इस तरह के खिलाड़ी सदी में एक बार ही आते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sachin Tendulkar , Viv Richards , Virat Kohli , Ricky Ponting , Suryakumar Yadav , Kapil Dev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD