Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पैतृक गाँव सतौज में पारिवारिक सदस्यों और सगे-संबंधियों के साथ मनाया लोहड़ी का त्योहार

गांव वासियों के साथ त्योहार मनाते हुये ताज़ा की बचपन की यादें, हर क्षेत्र में विकास एवं तरक्की के प्रति वचनबद्धता दोहराई

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Satauj, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सतौज (संगरूर) , 08 Jan 2023

Last updated on: Jan 08, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज संगरूर ज़िले में अपने पैतृक गाँव सतौज में पहुँच कर अपने सगे-संबंधियों, पारिवारिक सदस्यों और गाँव वासियों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया।मुख्यमंत्री आज प्रातः काल अपने गाँव पहुंचे और गाँव में लोहड़ी जला कर गाँव वासियों के साथ मिल-जुल कर त्योहार मनाया। 

इस दौरान लोगों के साथ बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि लोहड़ी राज्य का रिवायती त्योहार है, जिस कारण उन्होंने अपने पैतृक गाँव जाकर इस त्योहार की खुशियां अपने सगे-संबंधियों के साथ सांझा करने का फ़ैसला किया। भगवंत मान ने याद करते हुये कहा कि इस पवित्र त्योहार सम्बन्धी गाँव के साथ उनकी बचपन से ही ख़ूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार राज्य भर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सतौज निवासियों के साथ भावुक होते हुये कहा कि सभी गाँव वासी उनके दिल के बहुत नज़दीक थे, जिस कारण वह उनके साथ हर त्योहार की खुशियां सांझा करना पसंद करते हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि ऐसे मौकों पर गाँव वासियों के साथ जुड़ कर उनको बहुत मान और तसल्ली मिलती है, जिस कारण वह इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते।मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि नया साल और लोहड़ी का त्योहार राज्य के हरेक निवासी ख़ास कर गाँवों के लोगों के जीवन में खुशियां-प्रसन्नताएं लेकर आए। 

उन्होंने कहा कि त्योहार हम सभी के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह समाज में भाईचारक सांझ, शांति और सदभावना की जड़े और मज़बूत करता है। राज्य में अमन-शांति, सदभावना, तरक्की और यहाँ के लोगों की खुशहाली के लिए अरदास करते हुये भगवंत मान ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में सर्वपक्षीय विकास एवं तरक्की के नये युग की शुरुआत करने की चौखट पर है, जिसके लिए राज्य सरकार ने पहले ही पुख़्ता योजनाबंदी कर ली है। 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Satauj , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD