Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और बीएसएफ के साथ सांझे ऑपरेशन में फाजिल्का से 31 किलो हेरोइन के साथ एक फ़ौजी जवान को उसके साथी समेत किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किये नशा तस्कर भारत-पाक सरहद के द्वारा तस्करी के द्वारा लाई नशे की खेप हासिल करने के उपरांत भागने की कर रहे थे कोशिश : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 07 Jan 2023

Last updated on: Jan 07, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई नशों के विरुद्ध चल रही जंग के बीच पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुये एक फौजी और उसके सहयोगी को हेरोइन के 29 पैकेट, जिनका वजन 31.02 किलोग्राम बनता है, सहित गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी देते हुये डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पठानकोट में सिपाही के पद पर तैनात सेना के 26 वर्षीय जवान को उसके सहयोगी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा वासी गांव महलम जिला फाजिल्का सहित गिरफ्तार किया गया है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस ने इनके कब्जे से हुंडई वर्ना कार (यूपी 80 सीडी 0023) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने आगे बताया कि केंद्रीय एजेंसियों और बीएसएफ के साथ तालमेल करके फाजिल्का के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में सदर फाजिल्का के क्षेत्र में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया गया।  तलाशी अभियान के दौरान वेरना कार की तलाशी लेने पर, उसमें सवार लोगों में से एक ने पहचान पत्र दिखाते हुये स्वयं को भारतीय फौज का जवान बताया और जब पुलिस ने कार की तलाशी के लिए जोर डाला तो वे कार चलाकर भाग गये। 

पुलिस टीमों ने तुरंत कार्यवाही करते हुये सभी जगह नाके लगा दिये और तस्करों को गंगनके-शमसाबाद रोड पर लगाये नाके पर काबू करने में सफलता हासिल की ।उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने वाहन की तलाशी लेने पर कार में से 29 पैकेट हेरोइन के बरामद किये ।डीजीपी ने दोहराया कि पंजाब पुलिस पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच अनुसार राज्य से नशे के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए वचनबद्ध है।

डीआईजी फिरोजपुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया की प्राथमिक जांच दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों दोषी पाइप की मदद से सरहदी कँटीली तार के उस पार पाकिस्तान स्थित तस्करों की तरफ से भेजी गई नशों की खेप बरामद करके सरहदी जिले से फरार होने की कोशिश में थे। उन्होंने कहा की आगे जांच जारी है।ज़िक्रयोग्य है कि इस सम्बन्धित एफ. आई. आर नं. 7 तारीख 07. 01. 2023 को एन. डी. पी. एस एक्ट की धाराओं 21-सी, 23 और 29 के अधीन थाना सदर फाजिल्का में केस दर्ज किया गया है

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD