Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

 

राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख साधू-संत की बजाय शाह क्यों तय कर रहे : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा होने की तारीख की घोषणा करने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा शाह क्या राम मंदिर के पुजारी या महंत हैं! कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत पानीपत में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा, 'वो कहते हैं, भाई, राम मंदिर बन रहा है, एक तारीख को उसका उद्घाटन है।'

उन्होंने कहा हम सभी लोग भगवान में आस्था रखते हैं, लेकिन शाह क्यों घोषणा करते हैं इसकी? वो भी चुनाव के समय 1 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। क्या वो राम मंदिर के पुजारी हैं, क्या राम मंदिर के महंत हैं शाह? वहाँ के महंत को बोलने दें, साधु-संतों को बोलने दो, शाह तो नेता हैं। 

गृह मंत्री का काम देश को सुरक्षित रखना, कानून की व्यवस्था करना, लोगों का पेट भरना और किसानों को सही दाम देना है। मंदिर निर्माण की घोषणा करना नहीं। उन्होंने कहा हमने इतिहास में पढ़ा है कि पानीपत में हमेशा युद्ध होते रहे और ये भूमि का गुण है कि लड़ाई करना और जीतना, वैसे ही आज भारत जोड़ो की जो लड़ाई है। 

वो आम जनता के मुद्दों की लड़ाई है। उन्होंने कहा यात्रा में वो जिस राहुल गांधी को देख रहे हैं वो बिल्कुल अलग हैं। राहुल गांधी जो पदयात्रा में अब तक तीन हजार किलोमीटर चले। आगे अभी तीन-चार सौ किलोमीटर बाकी है वो जो जम्मू-कश्मीर जाकर तिरंगा झंडा फहराएंगे और उनका ये साहस और उनका ये धैर्य देखकर सबको अचंभा हुआ है। 

हम तो राहुल गांधी को दिल्ली में देखते थे, एसी के कमरे में देखते थे, गाड़ी में देखते थे, लेकिन ये राहुल अलग निकले, जो कन्याकुमारी से लेकर पानीपत तक अपनी जो पदयात्रा पूरी की। खड़गे ने कहा ये सब कुछ कांग्रेस जनता की पीड़ा दूर करने के लिए कर रही है। जैसे कि आज महंगाई बढ़ी है।

सरकार इसे दूर करने के लिए कोई कोशिश ही नहीं कर रही है, क्योंकि उनको फिक्र ही नहीं है। ऐसे वक्त में कांग्रेस खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा 45 साल में इतनी बड़ी बेरोजगारी कभी नहीं हुई। हर जगह युवा डिग्रियां लेकर, इंजीनियर, एमबीए, एमए, बीए, बीएड होकर रास्ते पर हैं। 

उनकी चिंता बीजेपी सरकार नहीं कर रही है, उनकी चिंता प्रधानमंत्री मोदी नहीं कर रहे हैं, गृह मंत्री अमित शाह नहीं कर रहे हैं और उनका एक ही काम बना है, देश में चुनावी भाषण देना। चुनाव में सरकारी एजेंसियों का कैसे दुरुयोग करना हैं ये उसकी तैयारी में रहते हैं। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 6-7 राज्यों में सरकार बनाई थी लेकिन बीजेपी के लोगों ने उसे तोड़ दिया। मंत्रियों विधायकों एजेंसियों का डर दिखा कर चुनी हुई सरकार गिरा दी और फिर ये बोलते हैं कि ये लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। 

ये सारी चीजें वो बोलते जाते हैं और बाद में ये कहते हैं, अरे भाई, ये तो चुनावी जुमले हैं। अगर चुनाव के जुमले हैं तो ये बोलना था वोट लेने से पहले। वोट लेने के बाद ये जुमला बन गया, 15 लाख, दो करोड़, सारी चीजें जुमले बन गईं। खड़गे ने कहा ये समाज को डिवाइड कर रहे हैं, जाति-जातियों में झगड़ा करवा रहे हैं, धर्म-धर्म में झगड़ा करवा रहे हैं और ये खाई बढ़ा रहे हैं। 

ये जो डिवाइड कर रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी इस खाई को दूर करने के लिए, जोड़ने के लिए वो इतनी पदयात्रा कर रहे हैं। ये वोटों के लिए नहीं है, ये देश के हित के लिए है। खड़गे ने कविता के अंदाज में कहा, था तुझे गुरूर अपने लंबे होने का, ऐ सड़क, राहुल के हौसलों ने तुझे पैदल ही नाप दिया।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD