Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ड्रा के माध्यम से एनएमसी, स्वायत्त बोर्डों और सर्च कमेटी के अंशकालिक सदस्यों का चयन किया

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों से अगले दो वर्षों के लिए 10 अंशकालिक सदस्य, राज्य चिकित्सा परिषद से 9 अंशकालिक सदस्य, प्रत्येक स्वायत्त बोर्ड के चौथे सदस्य और सर्च कमिटी के लिए एक विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party, National Medical Commission, NMC, Autonomous Boards
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Dec 2022

Last updated on: Dec 28, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ड्रा के माध्यम से राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), स्वायत्त बोर्डों और सर्च कमिटी के अंशकालिक सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में हिस्सा लिया।एनएमसी अधिनियम- 2019 के अनुरूप ये नियुक्तियां दो साल की अवधि के लिए की जा रही हैं। विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सदस्यों को निम्नलिखित श्रेणियों में चुना गया है:

चिकित्सा सलाहकार परिषद (इससे पहले 2020 में नियुक्त) में एनएमसी के दस अंशकालिक सदस्यों को राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकार के नामांकित व्यक्तियों में से चुना गया: असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, उत्तराखंड, लद्दाख, सिक्किम, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल

एनएमसी के नौ अंशकालिक सदस्य चिकित्सा सलाहकार परिषद (2020 में नियुक्त) में राज्य चिकित्सा परिषद के नामांकित व्यक्तियों से चुने गए हैं: आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गोवा, गुजरात, दिल्ली, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान

चिकित्सा सलाहकार परिषद में राज्य चिकित्सा परिषद के नामांकित व्यक्तियों (2020 में नियुक्त) में से हर एक स्वायत्त बोर्ड के चौथे सदस्य (अंशकालिक सदस्य) का चयन किया गया

(1) अंडर-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड के लिए: महाराष्ट्र

(2) पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड के लिए: तमिलनाडु

(3) मेडिकल असेसमेंट और रेटिंग बोर्ड: उत्तर प्रदेश

(4) एथिक्स और मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड: बिहार

ओडिशा के एक विशेषज्ञ को सर्च कमिटी के लिए नामित किया गया

इन विशेषज्ञों के नामों की सूची नीचे दिए गए अनुबंध में दी गई है। इस ड्रा में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए मीडियाकर्मी भी इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड करने के लिए उपस्थित थे।इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण, स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. मनोहर अगनानी, संयुक्त सचिव डॉ. सचिन मित्तल के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , National Medical Commission , NMC , Autonomous Boards

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD