Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस द्वारा सरहद पार से नशा तस्करी के एक और नेटवर्क का पर्दाफाश; 10 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौलों समेत दो काबू

गिरफ़्तार नशा तस्कर पाक आधारित नशा तस्कर के संपर्क में थे: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurdaspur Police, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 28 Dec 2022

Last updated on: Dec 28, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के अंतर्गत सरहद पार से नशा तस्करी के एक और नैटवर्क का पर्दाफाश करके बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने दो नशा तस्करों को 10 किलो हेरोइन (10 पैकेट) समेत गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान हर्षदीप सिंह निवासी गाँव थम्मण जि़ला गुरदासपुर और श्रवण सिंह उर्फ साबा निवासी शाहूर कलाँ जि़ला गुरदासपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से .30 बोर के दो विदेशी पिस्तौल, चार मैगज़ीन और 180 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।यह सफलता पंजाब पुलिस द्वारा 10 किलो हेरोइन और एक आधुनिक ड्रोन समेत दो मुख्य दोषियों की गिरफ़्तारी के साथ सरहद पार से नशा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किये जाने के तीन दिन बाद मिली है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस (सी.आई) पठानकोट की पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के गाँव थम्मण के नज़दीक एक विशेष अभियान चलाया और दोनों नशा तस्करों को उस समय सफलतापूर्वक काबू कर लिया, जब वह बॉर्डर आऊटपोस्ट (बी.ओ.पी.) चौंतरा (दोरांगला, गुरदासपुर) में पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा कँटीली तार के रास्ते से पाईप की मदद से भेजी गई नशे और हथियारों की खेप बरामद करने के बाद पैदल अपने घर जा रहे थे।

शुरूआती जांच से पता चला है कि दोनों नशा तस्कर रहमत मीयां के तौर पर जाने जाते पाक आधारित तस्कर के संपर्क में थे।सी.आई. पठानकोट के ए.आई.जी. अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि दोषी श्रवण एक कुख्यात नशा तस्कर है जो 7 साल की कैद काटने के बाद 2018 में ज़मानत पर बाहर आया था। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आगे की जांच जारी है।

इस सम्बन्धी थाना एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21/61/85 और आम्र्स एक्ट की धारा 25/54/59 अधीन एफ.आई.आर. नं 38 दिनांक 28.12.2022 के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurdaspur Police , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD