Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस अय्यर ने लंगाई छलांग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, ICC Mens Test Player Rankings, Ravichandran Ashwin, Shreyas Iyer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 28 Dec 2022

Last updated on: Dec 28, 2022, 00:00 IST

भारत को हाल ही में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने में मदद करने के बाद आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से चौथे स्थान के गेंदबाज बन गए, जबकि श्रेयस अय्यर ने बुधवार को ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 16वां स्थान प्राप्त किया। 

अश्विन दूसरे मैच में छह विकेट लेकर गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 42 रन की महत्वपूर्ण पारी के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर 84वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की और भारत को महत्वपूर्ण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक दिलाए।

अनुभवी स्पिनर ने आलराउंडरों की रैंकिंग में सात रेटिंग अंक भी अर्जित किए हैं, जिसमें उनके हमवतन रवींद्र जडेजा सबसे आगे हैं। जडेजा के फिलहाल 369 रेटिंग अंक हैं, जबकि अश्विन के 343 अंक हैं। दूसरी ओर अश्विन के साथ 71 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने वाले अय्यर ने करियर का सर्वश्रेष्ठ 16वां स्थान हासिल किया है। 

अय्यर के 87 और नाबाद 29 रन के स्कोर ने उन्हें 26वें स्थान से आगे बढ़ने में मदद की है, जो रैंकिंग में उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ था। ऋषभ पंत पहली पारी में 93 रन के अपने स्कोर से तीन रेटिंग अंक हासिल करके छठे स्थान पर शीर्ष रैंकिंग वाले भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव मैच में पांच विकेट लेकर 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस बीच, बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास ने 25 और 73 के स्कोर के बाद करियर का सर्वश्रेष्ठ 12वां स्थान हासिल किया है, जबकि मोमिनुल हक (पांच पायदान ऊपर चढ़कर 68वें), जाकिर हसन (सात स्थान के फायदे के साथ संयुक्त 70वें स्थान पर) और नुरुल हसन (पांच स्थान के फायदे से संयुक्त 93वें) ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।

स्पिनर तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज दो-दो स्थान के फायदे से क्रमश: 28वें और 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान शाकिब अल हसन को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 32वें स्थान पर हैं। तैजुल ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे जबकि मेहदी और शाकिब ने मैच में छह-छह विकेट लिए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , ICC Mens Test Player Rankings , Ravichandran Ashwin , Shreyas Iyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD