Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र

 

'जल्द ही मिलते हैं', रियान पराग ने कंधे के सफल ऑपरेशन की दी जानकारी

Sports News, Cricket, Riyan Parag, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 17:09 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के कंधे की सफल सर्जरी हुई है। पराग लगभग 2 साल से कंधे की इंजरी से परेशान चल रहे थे। रियान पराग ने इंस्टाग्राम पर कंधे की सफल इंजरी की जानकारी दी है। पराग ने सर्जरी के बाद की एक तस्वीर भी साझा की है। इंस्टाग्राम पर पराग ने लिखा, "आखिरकार कंधे की जीत हुई।

जो लोग पूछ रहे थे, उन्हें बता दूं कि सर्जरी हो गई है और सब ठीक रहा। पिछले दो सालों ने मेरी ऐसी परीक्षा ली जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। कुछ दिन अच्छे रहे, कुछ निराशाजनक, और कुछ दिन ऐसे भी थे जब सिर्फ एक मैच पूरा करना ही बड़ी चुनौती थी। लेकिन मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहता था। अब एक अलग चुनौती है - ठीक होना, रिहैब और सब्र रखना।

मैं जल्द ही वही काम करूंगा जो मुझे पसंद है। जल्द ही मिलते हैं।" बीसीसीआई ने कहा था कि पराग के रिहैबिलिटेशन की देखरेख बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगी। घरेलू या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने से पहले, उन्हें तय रिकवरी प्रोग्राम पूरा करना होगा और मेडिकल स्टाफ से मंजूरी लेनी होगी।

रियान पराग पिछले 2 साल से कंधे की इंजरी से परेशान रहे हैं। इंजरी की वजह से उन्हें जहां भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा, वहीं आईपीएल में भी वह कई मैच नहीं खेल पाए। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था। कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, और वह टीम को प्लेऑफ तक लेकर आए थे, जहां गुजरात टाइटंस से हार के बाद टीम का सफर थम गया।

लीग चरण के दौरान पराग को कई मैचों में इंजरी की वजह से बाहर रहना पड़ा था। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल ने टीम की कप्तानी की थी। इंजरी की वजह से ही रियान को श्रीलंका में खेली जा रही ए टीमों (भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान) की वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। ऑपरेशन के बाद रियान पराग न सिर्फ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल बल्कि राष्ट्रीय टीम में वापसी का भी प्रयास करेंगे। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Riyan Parag , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD