Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

इटैलियन कांग्रेस के रबड़ स्टैंप अध्यक्ष हैं खड़गे, कांग्रेस की सोच और मानसिकता ही है अभद्र भाषा बोलना : प्रल्हाद जोशी

Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Dec 2022

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए बयान को लेकर संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह हंगामा मचा हुआ है। भाजपा की तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खड़गे की बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे 10 टर्म से सांसद हैं और उन्हें इतने वर्षों का राजनैतिक अनुभव रखने वाले खड़गे से इस तरह की अभद्र भाषा की उम्मीद नहीं थी। 

जोशी ने कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच और मानसिकता ही ऐसी है। ये वीर सावरकर के बारे में गलत भाषा बोलते हैं। कांग्रेस के एक नेता ने अभी स्मृति ईरानी के बारे में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। वर्तमान कांग्रेस को नकली कांग्रेस और इटैलियन कांग्रेस बताते हुए जोशी ने कहा कि आज की कांग्रेस असली नहीं बल्कि नकली कांग्रेस है। 

महात्मा गांधी ने तो आजादी के बाद ही कांग्रेस को विसर्जित करने का आह्वान किया था। आज की नकली कांग्रेस ने वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ जो सलूक किया है, उसके बारे में सारा देश जानता है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस आजादी की लड़ाई वाली कांग्रेस नहीं है और खड़गे इस नकली इटैलियन कांग्रेस के रबड़ स्टैम्प अध्यक्ष है।

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD