Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज

 

पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग, जलवायु संरक्षण में भारत दुनिया में सबसे आगे : ओम बिरला

 Om Birla, Lok Sabha Speaker, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2022

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा है कि जलवायु संरक्षण के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है। सोमवार को संसद भवन परिसर में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित परिबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भारत की विविधता इसकी ताकत है और हमारी यही शक्ति हमारे संविधान में निहित है। 

उन्होंने कहा कि अन्य लोकतांत्रिक देशों से अलग, भारत में लोकतंत्र हमारी परंपरा से जुड़ा है और हमारे जनजीवन का अंग रहा है। बिरला ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें वनों की सुरक्षा के साथ ही देश में वन क्षेत्र में वृद्धि के लिए भी कार्य करना चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि कानूनों को लागू करते समय अधिकारियों को उन लोगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए जिनका जीवन और आजीविका वनों पर निर्भर है। जलवायु संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि जलवायु संरक्षण और प्रकृति की आराधना भारतीय संस्कृति और परंपरा के अभिन्न अंग रहे हैं और आज भारत जलवायु संरक्षण में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। 

अब दुनिया समझ गई है कि पर्यावरण संतुलन के लिए संतुलित जीवन शैली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के प्रयासों के कारण ही यह संभव हुआ है। लोक सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन प्रबंधन के बारे में होने वाले विधायी वाद-विवाद के बारे में अधिक जानकारी लें। इससे उन्हें नीतियों को समझने और उन्हें बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Om Birla , Lok Sabha Speaker , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD