Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एआर रहमान-आशा भोसले के ट्रैक 'याई रे' में हनी सिंह ने डाला ईडीएम का तड़का

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Honey Singh, Yo Yo Honey Singh, Rapper Yo Yo Honey Singh, AR Rahman, Asha Bhosle, Yai Re
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Dec 2022

Last updated on: Dec 17, 2022, 00:00 IST

रैपर यो यो हनी सिंह ने 1990 के दशक की हिट फिल्म 'रंगीला' का सुपरहिट ट्रैक 'याई रे' को रीक्रिएट किया है, जो ग्रैमी और ऑस्कर विनर कंपोजर ए.आर. रहमान का पहला हिंदी साउंडट्रैक था। रीक्रिएटेड नंबर में ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक)हैं, जो इसे एक पार्टी एंथम बनाती है। 

गाने में यूलिया वंतूर को एक नए अवतार में दिखाया गया है। गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा, मुझे ओरिजिनल सॉन्ग 'याई रे' बहुत पसंद आया और जब इस तरह के आइकोनिक ट्रैक को फिर से बनाने का अवसर आया तो मैं इसे करने के लिए फौरन तैयार हो गया! 'याई रे' 2022-2023 का पार्टी एंथम है। 

हमें उम्मीद है कि फैंस इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना इसके ओरिजनल थीम को किया गया था। म्यूजिक वीडियो मिहिर गुलाटी द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने हनी सिंह के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। वीडियो एक क्लब में सेट किया गया है, जहां हनी और यूलिया दोनों को बिल्कुल नए 'याई रे' के हुक-स्टेप पर डांस करते हुए दिखाया गया है।

यूलिया वंतूर ने कहा, जब मैंने पहली बार गाना सुना तो मैं खुद को डांस करने से रोक नहीं पाई। यह गाने की वाइब है, यह एक नई एनर्जी लाती है और आपको खुश महसूस कराती है। यह ओरिजनल ट्रैक लेजेंड ए.आर. रहमान का है। हनी सिंह ने अपने स्टाइल से इसे मसालेदार बनाने का काम किया है।

मैं बहुत खुश और आभारी हूं कि यो यो हनी सिंह और टिप्स ने मुझे इस अमेजिंग सॉन्ग का हिस्सा बनाने के बारे में सोचा। इस म्यूजिक वीडियो के लिए सिंगिंग और शूटिंग करना बिल्कुल मजेदार था। मुझे उम्मीद है कि फैंस इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हम करते हैं। यह वास्तव में हम सभी के लिए एक खुशहाल नया साल होने जा रहा है। 'याई रे' टिप्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Honey Singh , Yo Yo Honey Singh , Rapper Yo Yo Honey Singh , AR Rahman , Asha Bhosle , Yai Re

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD