संत अतर सिंह यादगारी साहित्यिक ट्रस्ट के चेयरमेन और मुख्य ससंदीय सचिव संत बलवीर सिंह घुन्नस ने बताया कि इस बार वार्षिक साहित्यिक पुरस्कार देने के लिए प्रसिद्ध कवि परमिन्द्रजीत, उपन्यासकार अवतार सिंह बिलिंग और हास्य लेखक निरंजन शर्मा सेखा का चयन किया गया और ढाडी पुरस्कार अजायब सिंह अणखी को दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार में नगद राशि के अतिरिक्त गर्म शाल शामिल होगा और यह पुरस्कार दशहरे वाले दिन 24 अक्तूबर को गुरद्वारा तप स्थान घुन्नस में संत अतर सिंह की बरसी के अवसर पर सुबह 11:00 बजे हजारों संगतों की उपस्थिति में दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट लेखकों को उत्साहित करने के लिए 1991 में अस्तित्व में आया था और अब तक सोहन सिंह शीतल, जसवंत सिंह कंवल, गुरदियाल सिंह, दलीप कौर टिवाणा, राम स्वरूप अणखी आदि प्रसिद्ध लेखकों के अतिरिक्त पच्चीस अन्य प्रसिद्ध लेखकों को सम्मानित किया जा चुका है।