Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

इंग्लैंड के बाद अब जि़म्बाब्वे की ओर से खेलेंगे गैरी बैलेंस

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Gary Ballance, Zimbabwe
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरारे , 09 Dec 2022

Last updated on: Dec 09, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी गैरी बैलेंस ने जि़म्बाब्वे क्रिकेट के साथ दो साल के करार पर हामी भरी है। वह अब अपने मूल देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं। बैलेंस का जन्म जि़म्बाब्वे में हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल 16 वनडे और 23 टेस्ट खेले, जिसमें से आखिरी टेस्ट उन्होंने पांच साल पहले खेला था।

पिछले साल यॉर्कशायर के नस्लवाद प्रकरण के दौरान सामने आए नुकसानदायक खुलासे के बाद 33 वर्षीय बैलेंस ने अपने करियर की नई शुरूआत करने के लिए अनुरोध किया था, जिसके बाद क्लब ने उन्हें इस ह़फ्ते अपने अनुबंध से इस शर्त के साथ रिलीज किया था कि वह 2023 सीजन में किसी अन्य इंग्लिश काउंटी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।

जि़म्बाब्वे के साथ अपने सौदे की पुष्टि के बाद बैलेंस ने कहा कि वह 'नए जुनून और उत्साह' के साथ क्रिकेट में वापसी करेंगे। 2021 सीजन के अंत के बाद से वह यॉर्कशायर के लिए नहीं खेले थे, इस दौरान वह मानसिक स्वास्थ्य ब्रेक पर थे। बैलेंस ने कहा, "मैं जि़म्बाब्वे क्रिकेट से जुड़कर रोमांचित हूं और कुछ बेहतरीन कोचों और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। 

जि़म्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करने के अवसर ने मुझे खेल के लिए एक नया जुनून और उत्साह दिया है। मैं वर्षों से जि़म्बाब्वे क्रिकेट के कई लोगों के साथ संपर्क में रहा हूं और विशेष रूप से उनकी हाल की प्रगति काफी अच्छी रही है।" बैलेंस का जन्म हरारे में हुआ था लेकिन वह इंग्लैंड के हैरो स्कूल में पढ़े। वह 2006 में अंडर-19 विश्व कप में जि़म्बाब्वे के लिए चमके। 

वह 2014 और 2017 के बीच इंग्लैंड के लिए नियमित रूप से खेलते रहे। उन्होंने 37.45 की औसत से रन बनाए और चार शतक जड़े, जो उस समय इंग्लैंड टीम के अन्य मध्यक्रम के बल्लेबाजों के समान थे। हालांकि पिछले साल नवंबर में वेस्टमिंस्टर में डीसीएमस संसदीय सुनवाई के दौरान अजीम रफीक ने सनसनीखेज बयान में बैलेंस पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

इससे पहले यॉर्क शायर में संस्थागत नस्लवाद के आरोपों की प्रारंभिक रिपोर्ट में बैलेंस की नस्लीय गाली को 'मजाक' माना गया था। बैलेंस उन सात यॉर्कशायर के खिलाड़ियों और स्टाफ में से एक है जिन पर क्रिकेट अनुशासन आयोग ने नस्लवाद मामले के संबंध में आरोप लगाया है। हालांकि अपील की एक श्रृंखला के बाद सुनवाई नए साल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

बैलेंस ने कहा, "अपने स्तर पर मैं एक चुनौतीपूर्ण समय से गुजरा हूं। काफी विचार-विमर्श के बाद मैंने अपने परिवार के साथ मिलकर फैसला किया कि बदलाव करना सही होगा। पिछले एक साल में यॉर्कशायर ने मैदान के बाहर मुझे जो समर्थन दिया है वह शानदार रहा। मैं क्लब की मदद की सराहना करता हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि मेरे फैसले का मतलब होगा कि मेरे करियर की एक नई शुरूआत होगी।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Gary Ballance , Zimbabwe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD